सलमान खान से ऐश्वर्या राय और शाहरूख खान से आलिया भट्ट तक - स्टार्स के हमशक्लों के वीडियो और तस्वीरें
बॉलीवुड स्टार्स जब सोशल मीडिया से थोड़ा दूर थे उस वक्त फैन्स को इंटरटेन करते दिखते थे उनके हमशक्ल। बात हो रही है टिकटॉक के दौर की जब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के ढेरों हमशक्लों ने धूम मचा दी थी। शाहरूख खान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट तक, इंटरनेट के पास हर स्टार का हू ब हू दिखने वाला जुड़वा मौजूद है।
जब से टिकटॉक ने भारत में कदम जमाए थे तब से बॉलीवुड हस्तियों के हमशक्लों ने ऑनलाईन और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। धीरे धीरे इन स्टार्स के ये हमशक्ल भी फैन्स के बीच उतने ही फेमस हो गए थे। इंटरनेट पर पहले भी कई बार कई स्टार्स के हमशक्ल तेज़ी से वायरल हो चुके हैं और सबको चौंका भी चुके हैं।

हाल ही में इंटरनेट ने ऐश्वर्या राय बच्चन की छठवीं हमशक्ल ढूंढ ली है। उन पर सबकी नज़र तब पड़ी जब सलमान खान के एक हमशक्ल के साथ उनका वीडियो वायरल हो रहा था। टिकटॉक बैन होने के बाद भी इन हमशक्लों की इंस्टाग्राम पर ढेरों फॉलोअर्स हैं। इनके रील्स इंटरनेट पर वायरल रहते हैं।
कभी ये अपने जैसे दिखने वाले स्टार के मशहूर गानों पर परफॉर्म करते दिखते हैं तो कभी उनके मशहूर सीन को रिक्रिएट करते दिख जाते हैं। देखिए स्टार्स के हमशक्लों की वायरल तस्वीरें और मशहूर वीडियो।

शाहरूख खान के हमशक्ल
शाहरूख खान के एक हमशक्ल ने धूम मचा रखी है। इब्राहिम क़ादरी नाम के ये शख्स इंस्टाग्राम पर फिलहाल स्टार बन चुके हैं और उन्हें दिन दोगुने, रात चौगुने फॉलोअर्स मिल रहे हैं।कारण ये है कि इब्राहिम कई प्रोफाईल से हू ब हू शाहरूख खान लगते हैं। वहीं इब्राहिम ने शाहरूख खान के गानों पर लिप सिंक करते हुए कई वीडियो भी अपनी प्रोफाईल पर शेयर किए हैं।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। अमरीकी सिंगर जूलिया माइकल्स बिल्कुल अनुष्का शर्मा जैसी दिखती हैं और जब से फैन्स ने ये बात नोटिस की है तब से जूलिया और अनुष्का के बीच की ये तुलना इंटरनेट पर जारी है। जूलिया ने अनुष्का को ट्वीट करके कहा कि हम दोनों शायद जुड़वा हैं।

आलिया भट्ट
आलिया की हमशक्ल शनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया के गली बॉय वीडियो धोप दूंगी डायलॉग का टिक टॉक वीडियो बनाया जो काफी वायरल हो गया और इसके बाद से शनाया फेमस हो गईं। कारण ये है कि केवल उनकी शक्ल ही नहीं उनके हाव भाव भी आलिया के जैसे ही हैं।

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के ये हमशक्ल उनसे इतने ज़्यादा मेल खाते हैं कि पहली बार लोग उन्हें देखकर चौंक ही गए थे। रणबीर के इस हमशक्ल का नाम था जुनैद शाह जिनका दिल का दौरा पड़ने से 2020 में निधन हो गया। जुनैद कश्मीर के रहने वाले थे।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की ये हमशक्ल हाल ही में इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। हमशक्ल क्या दोनों जुड़वा बहनें लगती हैं और ध्यान से ना देखा जाए तो कोई बता नहीं सकता कि प्रियंका कौन सी हैं।

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह के ये हमशक्ल एक पाकिस्तानी कॉलेज स्टूडेंट हैं और उन्हें अक्सर लोग रणवीर सिंह समझकर घेर लिया करते हैं।

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम तो अपने इस हमशक्ल से मिल भी चुके हैं। पहले इस तस्वीर को देख सबको लगा कि ये जॉन के छोटे भाई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा की इन हमशक्ल को तो फिल्मों के ऑफर भी आने लगे थे क्योंकि वो कुछ एंगल से हूबहू सोना लगती हैं।

सलमान खान
सलमान खान के ये हमशक्ल इतने पॉपुलर हो गए हैं कि बजरंगी भाईजान के एक सीन में उन्हें सलमान खान के जवानी का रोल भी मिल गया था।

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा की हमशक्ल एक फैशन डिज़ाइनर हैं और हूबहू हंसी तो फंसी वाली परिणीति चोपड़ा लगती हैं।

ऋतिक रोशन
अब इसे खुशकिस्मती कहिए या बदकिस्मती लेकिन हरमन बावेजा को आज तक भी ऋतिक रोशन के हमशक्ल के रूप में ही देखा जाता है।

कंगना रनौत
कंगना रनौत की ये नन्हीं सी हमशक्ल तो खुद कंगना रनौत को खुश कर चुकी हैं। इनकी उम्र केवल 10 - 11 साल है और इंस्टाग्राम पर इनका अकाउंट छोटी कंगना के नाम से है जिन पर ये लगातार कंगना के गाने और सीन रिक्रिएट करती दिख जाएंगी।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ की हमशक्ल की पहचान के साथ तो सलमान खान ने खुद ज़रीन खान को वीर नाम की फिल्म से लॉन्च किया था। ज़रीन का कहना है कि इस पहचान ने उन्हें कोई फायद नहीं दिया और उन्हें नुकसान ही हुआ।

कियारा आडवाणी
टिकटॉक पर कल्पना शर्मा नाम की एक लड़की, कियारा आडवाणी की हमशक्ल हैं। अब तक कल्पना ढेरों वीडियो और तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं और उनके वीडियो फैन्स काफी ज़्यादा पसंद करते हैं।

स्नेहा उल्लाल
सलमान खान खुद ऐश्वर्या राय की हमशक्ल ढूंढ कर लेकर आए थे। स्नेहा उल्लाल को पहली बार जिसने भी देखा बस देखता रह गया था। स्नेहा उल्लाल ने लकी : नो टाईम फॉर लव के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था।


Click it and Unblock the Notifications











