Gauri Khan Birthday: एक्ट्रेस नहीं फिर भी सुपरस्टार, इनके आगे बड़े-बड़े FAIL
बॉलीवुड में सुपरस्टार बनने के लिए एक-दो हिट फिल्में तो करनी ही पड़ती हैं लेकिन एक ऐसी भी सुपरस्टार हैं जो बिना फिल्में किए ही सुपरस्टार बन गईं। ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान है। गौरी खान आज 48 साल की हो गई हैं और आज भी पहले जितनी ही खूबसूरत हैं। गौरी खान पर शाहरुख पहली नजर में ही ऐसे फिदा हुए थे कि उनके पीछे-पीछे हर जगह पहुंच जाते थे। चाहे वो दूसरा शहर ही क्यों न हो।
[अक्षय कुमार से लेकर 10 सुपरस्टार की 'स्ट्रगल स्टोरी', सच्ची कहानी सुनकर चौंक जाएंगे, Respect]
गौरी खान शाहरूख खान की पत्नी हैं। एक सक्सेसेफुल बिजनस वुमन हैं। शाहरुख खान से शादी करने से पहले गौरी खान का पूरा नाम गौरी छिब्बर था। शाहरुख की पत्नी होने के बावजूद उन्होंने अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई। गौरी रेड चिलिज एंटरटेंमेंट की को-ओनर हैं। 2004 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' प्रोड्यूस की थी।

गौरी खान खूबसूरत और ग्लैमरस तो हैं ही साथ ही उनकी बॉलीवुड में दोस्तों की लंबी लिस्ट है। लगभग पिछले 25 सालों से शाहरूख खान और गौरी खान बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में एक गिने जाते हैं। साल 2012 में गौरी ने बतौर इंटीरियर डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई की उपनगरी जुहू में गौरी का लग्जरी इंटीरियर डिजाइन स्टोर है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें गौरी खान से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें और देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











