BdaySpcL - ना एक्टिंग..ना मॉडलिंग फिर भी हैं ये सुपरस्टार..दोस्तों की भी है लंबी लिस्ट!

By Shweta

सुपरस्टार तो वही कहलाता है जिसने एक बाद एक हिट फिल्में दी हो। फैन्स की अच्छी खासी लंबी तादाद हो और स्टारडम ऐसा की बस दुनिया देखती रह जाए। लेकिन जरूरी नहीं कि हर कोई सुपरस्टार ऐसे ही बने।

[इन तस्वीरों को देख समझ जाएंगे आप क्यों बॉलीवुड से साउथ तक है इनका जलवा!]

अब गौरी खान को ही देख लीजिए वो शाहरूख खान की पत्नी हैं। एक सक्सेसेफुल बिजनस वुमन हैं। हम गौरी खान की बात आज इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज गौरी खान का जन्मदिन है । गौरी आज 45 साल की हो गई हैं।गौरी खान खूबसूरत और ग्लैमरस तो हैं ही साथ ही उनकी बॉलीवुड में दोस्तों की लंबी लिस्ट है।

Gauri Khan

लगभग पिछले 25 सालों से शाहरूख खान और गौरी खान बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में एक गिने जाते हैं। दोनों की दोस्तों की अच्छी खासी लंबी लिस्ट है।

गौरी खान के दोस्तों की लिस्ट में सबसे पहला नाम करण जौहर का आता है। दोनों काफी सालों से एक दूसरे के दोस्त हैं और दोनों में से किसी की भी पार्टी एक दूसरे के बिना खत्म नहीं होती।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन शाहरूख और गौरी दोनों की ही खास दोस्त हैं और इसका कारण हैं आर्यन और नव्या जिन्होंने साथ में पढ़ाई लिखाई की।

पॉपुलर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कई एक्ट्रेसेस के काफी अच्छे दोस्त हैं जैसे रानी मुखर्जी, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, कंगना रनौत। शाहरूख खान, करण जौहर, गौरी खान भी इस लिस्ट में सबसे टॉप पर आते हैं। बॉलीवुड में जहां हर किसी का हर किसी से प्रोफेशनल रिश्ता होता है उस बीच ऐसे भी दोस्त हैं।

सुजैन खान और गौरी सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि बिजनस पार्टनर भी हैं। गौरी खान को पार्टी करना काफी पसंद है हालांकि अब शाहरूख और ऋतिक के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे और इसका कितना असर गौरी और सुजैन की दोस्ती पर पड़ा है ये तो वही जान सकते हैं।

शाहरूख खान के बारे में अगर कहा जाता है कि वो 4 घंटा आराम और बाकी समय काम करते रहते हैं तो गौरी खान शाहरूख से अलग काफी बड़ी पार्टी लवर हैं।अधिकतर बड़ी और पेज 3 पार्टियों का हिस्सा गौरी खान होती हैं।

इस लिस्ट में एक और नाम है महीप कपूर का। महीप कपूर संजय कपूर की वाइफ हैं और वो भी काफी सक्सेसफुल Entrepreneur हैं। महीप कपूर भी दिखने में काफी खूबसूरत हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X