..................... चलती शूटिंग के बीच में काजोल की खो गई याददाश्त, शॉक्ड रह गये थे शाहरुख खान| Shahrukh Khan was shocked to see Kajol lost her memory in the middle of the shooting| - Hindi Filmibeat

चलती शूटिंग के बीच में काजोल की खो गई याददाश्त, शॉक्ड रह गये थे शाहरुख खान

Kajol SRK

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने प्यार और दोस्ती के नये मायने बताए थे। इस फिल्म ने सिखाया था कि प्यार दोस्ती है। फिल्म में रानी मुखर्जी, शाहरुख खान और काजोल की लव ट्राएंगल दिखायी गयी थी। फिल्म के फर्स्ट हाफ में हंसती मुस्कुराती टॉम बॉय अंजलि (काजोल) ने लोगों को बेस्ट फ्रेंड के मायने समझाये थे। वहीं सेकंड हाफ में काजोल ने प्यार में पड़ी अंजलि का किरदार निभाया था। 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का डायरेक्शन करण जौहर ने किया था। लेकिन इस फिल्म के सेट पर काजोल के साथ एक हादसा ऐसा हुआ कि शाहरुख खान भी हक्के-बक्के रह गये। पूरे सेट पर सन्नाटा छा गया। शायद ही कोई होगा जिसे इस हादसे के बारे में याद नहीं होगा। चलिए हम आपको उस हादसे के बारे में बताते हैं, जिसका जिक्र खुद शाहरुख खान ने किया था।

काजोल के साथ हुआ था खतरनाक हादसा :

काजोल के साथ हुआ था खतरनाक हादसा :

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान और काजोल ने कॉलेज गोइंग यूथ का किरदार निभाया था। एक सीन के दौरान काजोल और शाहरुख खान कॉलेज के अपने कुछ दोस्तों के साथ साइकिल पर जा रहे नजर आते हैं। इस दौरान अचानक साइकिल चलाते हुए काजोल गिर पड़ती है। शाहरुख खान ने यह फिल्म रिलीज होने के काफी बाद में इस घटना के बारे में बताया। शाहरुख खान ने बताया कि काजोल साइकिल से इतनी जोर से गिरती है कि उनकी याददाश्त ही चली जाती है। वह ना तो खुद को ना ही फिल्म के सेट पर किसी और को पहचान पा रही थी। यहां तक कि काजोल अपने अजीज दोस्त शाहरुख खान को भी पहचानने से इंकार कर रही थी।

सेट पर सभी सहम गये थे :

सेट पर सभी सहम गये थे :

काजोल के गिरने के बारे में जैसे ही सेट पर मौजूद लोगों को पता चला, सभी उसी तरफ भागे। लोग काजोल को घेरकर खड़े हो गये थे और उन्हें याद दिलाने की कोशिशें करने लगे। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। साइकिल से गिरने की वजह से काजोल के सिर पर काफी गहरी चोट लगी थी जिस वजह से वह अपनी याददाश्त खो बैठी थी। इसके बाद काजोल से कुछ देर के लिए आराम करने को कहा गया। थोड़ी देर की नींद के बाद काजोल जब जागी तो सभी उन्हें हैरानी से घूर रहे थे। लेकिन नींद से जागने के बाद काजोल पहले की तरह हरकतें करने लगी थी। इससे सभी ने चैन की सांस ली।

इस वजह से काजोल लगाती थी चौड़े हेयर बैंड :

इस वजह से काजोल लगाती थी चौड़े हेयर बैंड :

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के फर्स्ट हाफ में काजोल लगातार चौड़े हेयर बैंड में नजर आयी थी। लड़कियों में चौड़े हेयर बैंड खूब पॉपुलर हुए थे और उस समय चौड़े हेयर बैंड फैशन ट्रेंड भी बन गये थे। काजोल की इस आईकॉनिक हेयर बैंड के पीछे एक खास कहानी भी छिपी हुई है। दरअसल, यह हेयर बैंड काजोल को उनका विग सेट करने में काफी मदद करता था। इसी वजह से कॉलेज गोइंग यूथ के लुक को कंप्लीट करने के लिए इन चौड़े हेयर बैंड्स का उपयोग किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X