..................... Shahrukh Khan was offered to play the role of Lord Hanuman from Hollywood but he refused. - Hindi Filmibeat

जब शाहरुख खान ने हनुमान का किरदार करने से कर दिया था मना, जानिए क्या थी वजह

Shahrukh Khan

शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर हैं और आपको बता दें कि उनके पास एक बार हॉलीवुड फिल्मों से एक ऑफर आया। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इस बात का खुलासा किया और बताया कि टॉप गन के निर्देशक टोनी स्कॉट उनके साथ में एक फिल्म करना चाहते थे। इस फिल्म में शाहरुख खान को भगवान हनुमान का किरदार निभाना था। लेकिन एक्टर ने इस किरदार को निभाने से साफ इनकार कर दिया। एक्टर ने बताया कि "अगर मूक व्यक्ति का किरदार होता तो शायद मैं करने के लिए सोचता।" लेकिन अब लोगों का कहना है कि शाहरुख खान ने ऐसा क्यों किया तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।

दरअसल आपको बता दें कि शाहरुख खान उन दिनों फिल्म रावन का प्रमोशन करने में व्यस्त थे। इंटरव्यू के दौरान जब तरण आदर्श ने उनसे सुपर हीरो से जुड़ा हुआ एक सवाल किया तब एक्टर ने इस ऑफर के बारे में बताया। शाहरुख खान ने इस पर कहा कि "कई साल पहले टोनी स्कॉट ने मेरे साथ में अपनी फिल्म का कॉन्सेप्ट साझा किया। तब सुपरमैन और बैटमैन नहीं हुआ करते थे। उस वक्त भगवान हनुमान ही सुपर हीरो हुआ करते थे। इसीलिए उनका कॉन्सेप्ट ऐसा था कि जब भगवान हनुमान लड़ने जाया करते हैं सिर्फ तभी उनकी पूछ बाहर निकला करती थी।"

शाहरुख खान ने इसी इंटरव्यू के दौरान आगे यह भी कहा कि "मैने इसके लिए इंकार किया। ऐसा इसीलिए क्योंकि उसे समय मेरी अंग्रेजी कुछ खास नहीं थी। अगर वह मुझे एक मूक व्यक्ति का किरदार देते तो शायद मैं करने को तैयार हो जाता। मेरा मन है। लेकिन अगर रावन के बाद मुझे ऐसा मौका मिलता है तो मैं महाभारत को एक्स मैन की तरह बनना चाहता हूं। मैं यह चाहता हूं कि आने वाली पीढ़ी हमारे भगवान को सुपर हीरो की तरह देखने लगे। मेरी फिल्म रावन भी एक तरीके से रामायण पर ही आधारित है। इसमें रावन भगवान राम हैं और जीवन रावन। लेकिन जब अगर मैं बच्चों से यह कहूंगा कि रावन भगवान राम जैसे हैं तो इसको वह पढ़ेंगे। हमारे इतिहास को समझने की कोशिश करेंगे।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान ने यह इंटरव्यू साल 2011 में दिया था।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X