मुझे एक डायरेक्टर ने कहा था कि मैं बदसूरत दिखता हूं और हीरो नहीं बन सकता - शाहरूख खान
शाहरूख खान आजकल अपनी आने वाली फिल्म ज़ीरो का प्रमोशन कर रहे हैं और इस दौरान वो मीडिया से खुलकर बातचीत कर रहे हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में शाहरूख खान ने अपने बीते दिनों की बात याद करते हुए बताया कि करियर के शुरूआती दिनों में एक डायरेक्टर ने उन्हें बदसूरत कहा था।
शाहरूख ने ये वाकया शेयर करते हुए बताया, "मुझे एक डायरेक्टर ने कहा कि मैं सुंदर नहीं दिखता हूं और ना ही हीरो बनने लायक हूं। मेरा चेहरा ऐसा है कि किसी भी रोल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।" शाहरूख ने बताया कि इसके बाद वो अपने लुक्स को लेकर काफी नर्वस रहते थे।

शाहरूख खान ने अपने करियर के शुरूआती दिनों में केवल निगेटिव रोल किए हैं क्योंकि उन्हें यकीन था कि उनका चेहरा हीरो जैसे किरदारों के लिए नहीं बना है। लेकिन फिर यश चोपड़ा ने उन्हें सुझाव दिया कि रोमांटिक किरदार करो। तभी बॉलीवुड में टिक पाओगे। इसके बाद शाहरूख ने अपना पहला रोमांटिक किरदार किया दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में।
उन्हें रोमांटिक हीरो की तरह लॉन्च किया आदित्य चोपड़ा ने। बस उसके बाद से 22 सालों से शाहरूख खान अपने रोमांस से लोगों के दिल की धड़कन बढ़ा रहे हैं। हाल ही में ज़ीरो के गाने मेरा नाम तू में उनका और अनुष्का का रोमांस देख वापस लोगों को पुराने वाले शाहरूख की याद आ गई।
अब बात शाहरूख खान के रोमांस की हो रही हो तो हम लेकर आए हैं उनके करियर के बेस्ट 30 रोमांटिक गाने -


Click it and Unblock the Notifications
