फिल्म के सेट पर Shah Rukh Khan खूब गटकते थे रम, को-एक्टर ने खुलासा- 'वो दिन भर पीते थे शराब ताकि... '

शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने समय के साथ अपने टैलेंट को दुनिया के सामने प्रूव किया है। एक्टर ने अपने करियर में बेहतरीन फिल्में की हैं और कई फिल्मों में उन्होंने अपने किरदार को निभाने के लिए हदें भी पार की हैं और एक बार तो एक्टर ने ऐसा कुछ कर दिया था। जिसके बारे में जानकर उनके फैंस हैरान रह जाएंगे।
शाहरुख खान की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी-'देवदास'। इस फिल्म में जिसने भी शाहरुख को देखा, वो बस देखता ही रह गया। फिल्म में सबकुछ कमाल का था- शाहरुख ऐश्वर्या की केमिस्ट्री, उनका सेट, लेकिन इन सबसे ज्यादा जो चर्चा में रहा वो थी शाहरुख खान की एक्टिंग और इस एक्टिंग के लिए तो एक्टर ने सारी हदें पार कर दी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर ने फिल्म के लिए जमकर शराब पी थी ताकि रोल में परफेक्शन आ सके।
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के को-एक्टर टीकू तलसानिया ने खुलासा किया था कि एक्टर शूटिंग के दौरान शराब का खूब सेवन करते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि यह किरदार के लिए जरूरी है। टीकू ने खुलासा किया कि शाहरुख का मानना था कि उनके किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए आंखों में शराब का नशा होना बहुत जरूरी है।
उन्होंने बताया, "हम दोपहर में चिलचिलाती धूप में शूटिंग कर रहे थे और वह एक के बाद एक रम के शॉट्स ले रहे थे। मैने कहा आप क्या कर रहे हैं? हमें अभी एक्टिंग करनी है"। शाहरुख ने टीकू को देवदास जैसा जवाब देते हुए कहा, "सर एक्टिंग तो हो जाएगी। लेकिन नशा मेरी आंखों में नहीं झलकेगा। उसके बारे में क्या?।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें, फिल्म के एक सीन को शाहरुख कई रीटेक के बाद भी ठीक से नहीं निभा पा रहे थे। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान, दोनों ही कन्विन्स नहीं थे। इस सीन में शाहरुख को कुछ इस तरह अभिनय करना था जैसे उन्होंने बहुत शराब पी रखी है। आखिरकार, शाहरुख ने फैसला लिया कि वह इस सीन को शराब पीकर ही करेंगे। "कौन कमबख्त बर्दाश्त करने के लिए पीता है...हम तो पीते हैं कि यहां बैठ सकें...तुम्हें देख सकें...।" शाहरुख ने इस तरह से इस डायलॉग को डिलीवर किया कि देखने वाले देखते ही रह गए। संजय लीला भंसाली भी उनकी परफेक्शन देखकर हैरान रह गए।


Click it and Unblock the Notifications

