शाहरुख खान ने लोन लेकर ख़रीदा था ‘मन्नत’ घर, इतने साल तक भरनी पड़ी थी बैंक की किस्तें

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहां जाता है और इतना ही नहीं वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. इतना ही नहीं एक्टर की फिल्में भी काफी जबरदस्त होती है और दर्शकों से भी उन्हें खूब प्यार मिलता है. लेकिन इन दिनों वह बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर में से एक देने जाते हैं.
वह देश के सबसे महंगे घरों में से एक मन्नत में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं. कहा तो यह भी जाता है कि शाहरुख खान ने गौरी खान को उनके बर्थडे पर मन्नत घर को बतौर गिफ्ट में दिया था. लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि उन दोनों के लिए यह घर खरीदना बहुत ही ज्यादा मुश्किल भरा था.
बेडरूम के अपार्टमेंट में रहते थे शाहरुख
शाहरुख और गौरी की सबसे करीबी दोस्त कही जाने वाली शबीना खान ने साल 2013 में 'नॉच मैगजीन' में शाहरुख खान के मन्नत घर को खरीदने और उनकी स्थिति के बारे में लिखते हुए काफी कुछ बयान किया था. शबीना खान ने एसआरके स्टोरी में इस बात का खुलासा किया था कि गौरी और शाहरुख कुछ हफ्तों के लिए अजीज मिर्जा के घर एक बेडरूम में रहा करते थे. बता दें कि उन्होंने माउंट मैरी में एक बेडरूम का अपार्टमेंट रेंट पर ले लिया था.
अपने घर में खुद काम करती थी गौरी खान
शबीना खान ने इस बात का भी खुलासा करते हुए बताया कि गौरी घर के सारे काम खुद करती और इतना ही नहीं उनका घर काफी ज्यादा छोटा हुआ करता था. जिस वजह से उन्हें कोई भी मेड या फिर हेल्पर की आवश्यकता नहीं थी.इसी के साथ साथ शाहरूख खान अपनी मारुति 800 को दिल्ली से लेकर आए और ज्यादातर गौरी खान ही उसे चलाया करती थी.
मन्नत खरीदने को लेकर एक्साइटेड थे शाहरुख
शबीना ने इस आर्टिकल के दौरान यह भी बताया कि शाहरुख ने 1 दिन हमें सभी को घर पर बुलाया और बिना रोशनी वाली टूटी फूटी छत पर थर्माकोल प्लेट में बिरयानी और डिस्पोजल गिलास में पानी भी परोसा गया. दरअसल वह अपने नए घर को खरीदने के लिए काफ़ी ज्यादा एक्साइटेड हुए थे. जिसके बाद शबीना बताती है कि जब उन्होंने मन्नत को खरीदने का फैसला लिया तब उनके पास में सेविंग के लिए सिर्फ 2 करोड रुपए मौजूद थे. मन्नत की कीमत इससे कहीं ज्यादा थी. जिस वजह से उन्होंने बाकी के पैसे लोन करवा लिए थे.
शाहरुख ने 4 साल में चुकाया पूरा लोन
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की सफलता आसमान छू रही थी और आपको बता दें कि दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म की सफलता के बाद वह काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गए थे. 4 साल मेहनत के बाद में उन्होंने पूरा लोन चुका दिया और घर की कीमत अब 200 करोड़ से ऊपर हो चुकी है.


Click it and Unblock the Notifications











