एंटी-हीरो बनकर जब इन सितारों ने हिलाए थिएटर्स, शाहरुख खान से लेकर रणदीप हुड्डा तक, चौकाने वाली है लिस्ट!

Bollywood Anti-heroe movie- बॉलीवुड में हीरो को हमेशा से प्यार मिला है, लेकिन असली शो चुराने वाले तो वो ऐंटी-हीरो होते हैं - जो गलत भी हैं, खतरनाक भी, लेकिन फिर भी बेहद दिलचस्प।
ये किरदार अक्सर जुनून, दर्द या ताकत की भूख से प्रेरित होते हैं और नैतिकता की सीमाओं को पार करते हैं। ऐसे ही कुछ यादगार ऐंटी-हीरो किरदार निभाने वाले अभिनेताओं पर नज़र डालते हैं:
शाहरुख़ ख़ान
'किंग ऑफ रोमांस' बनने से पहले शाहरुख़ ने डर (1993) में राहुल का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था - एक जुनूनी और डरावना प्रेमी जिसकी "क-क-क-किरण" आज भी याद की जाती है। बाद में डॉन 2 (2011) में उन्होंने एक स्टाइलिश और चालाक अपराधी का रोल किया, जिससे नई पीढ़ी के लिए ऐंटी-हीरो को फिर से परिभाषित किया। किंग खान एक ऐसे स्टार हैं जो कि हर तरह के किरदार से धमाका कर देते हैं। अपनी वापसी के लिए उन्होने पठान और जवान जैसी फिल्में की और हर स्टार को पीछे छोड़ दिया। दुनिया भर में अपने स्टारडम को लेकर मशहूर शाहरुख खान फिर से ट्रैक पर हैं और लगातार अच्छी फिल्में कर रहे हैं।
रणदीप हुड्डा
जाट में रणदीप ने एक खतरनाक ऐंटी-हीरो का रोल निभाया। उनका किरदार जितना डरावना था, उतना ही आकर्षक भी। अपनी भूमिकाओं में गहराई और सच्चाई लाने के लिए रणदीप ने इस ग्रे किरदार को भी बड़ी बारीकी से निभाया। रणदीप हुड्डा ने कई तरह की फिल्में की हैं और हर तरह के किरदार में वो कमाल लगते हैं। हालांकि इस वक्त वो वैरायटी पर ध्यान दे रहे हैं। चाहे कैसा भी किरदार हो वो छा जाते हैं। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में क्या करते हैं।
रणबीर कपूर
एनिमल (2023) में रणबीर का किरदार रणविजय एक हिंसक और भावनात्मक रूप से टूटा हुआ इंसान था। प्रेम और विनाश के बीच फंसे इस किरदार को रणबीर ने इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शक उसे एक साथ चाहने और डरने लगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल भी नजर आए थे और निगेटिव रोल में छा गए थे। हालांकि रणबीर कपूर ने पहली बार ऐसा किरदार करके फैंस का दिल जीत लिया था। इस वक्त वो कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस साल वो कई तरह के किरदार में दिखने वाले हैं।
सैफ अली खान
देवारा पार्ट 1, में सैफ अली खान ने जूनियर एनटीआर के सामने एक रहस्यमय और खतरनाक विलेन का किरदार निभाया। ओमकारा और लाल कप्तान जैसी फिल्मों में ग्रे किरदारों से सैफ पहले भी ये साबित कर चुके हैं कि वो ग्रे किरदारों को बड़ी गहराई से समझते हैं। सैफ अली खान ने कई फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। चॉकलेटी हीरो से निगेटिव रोल तक में वो कमाल लगे हैं।
शाहिद कपूर
कमीने (2009) में शाहिद कपूर ने गुड्डू और चार्ली के दोहरे किरदार निभाए - एक हकलाता है, दूसरा तुतलाता है - दोनों ही सिस्टम से जूझते हुए, नैतिकता की सीमा पर जीते हैं। ये किरदार नायक नहीं थे, लेकिन दर्शकों की हमदर्दी जरूर जीत गए। कबीर सिंह में उनका किरदार कुछ अलग ही था और इसको लेकर उनको आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विक्की कौशल
रमन राघव 2.0 (2016) में विक्की कौशल ने एक भ्रष्ट, ड्रग्स लेने वाले पुलिसवाले का किरदार निभाया था। कानून के रखवाले का ही अंधेरे में गिर जाना, उन्हें एक बेहद दिलचस्प ऐंटी-हीरो बना देता है। फिलहाल वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं।
रणवीर सिंह
पद्मावत (2018) में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में एक उन्मादी, महत्वाकांक्षी और क्रूर शासक को इतने प्रभावशाली ढंग से निभाया कि उनका किरदार फिल्म पर हावी हो गया। रणवीर ने साबित किया कि खलनायक भी दर्शकों का हीरो बन सकता है। रणवीर सिंह ने अपने कई तरह के किरदारों से फैंस के दिल जीते हैं।


Click it and Unblock the Notifications