Home in Dubai : फिल्म इंडस्ट्री के इन एक्टर्स के पास है दुबई में शानदार घर

दुबई को सपनों की नगरी कहा जाता है। यहां की चकाचौंध हर किसी को आकर्षित करती है। यहीं वजह है कि बॉलीवुड के कई स्टार्स ने दुबई को अपना दिल दिया और वहां अपना एक आशियाना बना रखा है। टीवी इंडस्ट्री के हॉट कपल तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन तक ने दुबई में अपना आलीशान घर खरीद रखा है। हाल ही में राखी सावंत ने दुबई ने अपनी एक्टिंग अकादमी खोलने के साथ-साथ नया घर भी खरीदा है। चलिए आपको बताते हैं दुबई में किन स्टार्स का आलीशान घर है।

शाहरुख खान :
दुबई में शाहरुख खान का पाम जुमेराह में एक आलीशान घर है। इस घर की कीमत करोड़ों रुपये बतायी जाती है। शाहरुख खान के मुंबई के घर 'मन्नत' के तर्ज पर इस घर का नाम 'जन्नत' रखा गया है। बताया जाता है कि इस घर की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है। इस घर का बाहरी हिस्सा पर्यटकों के लिए खुला रखा गया है लेकिन पर्यटकों को घर का अंदरूनी हिस्से में जाने की इजाजत नहीं है। इस घर में 6 बेडरुम, रिमोट कंट्रोल गैराज, प्राइवेट पूल और बीच व्यू है। घर का इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने खुद किया है।

राखी सावंत :
कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में बताया कि उन्होंने दुबई में एक गाड़ी और घर खरीदा है। यह राखी का दूसरा घर है। पिछले साल राखी सावंत ने अपने पहले घर का होम टुअर करवाया था जिसमें उनके बेडरूम, लिविंग एरिया और किचन के साथ ही ड्रेसिंग रूम की झलक भी दिखाई थी। गोल्डन कलर का टच होने की वजह से राखी का यह अपार्टमेंट काफी रॉयल लगता है।

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा :
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने दुबई में 1BHK फ्लैट खरीदा है जो पाम जुमेराह बीच रेसीडेंस में है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने पिछले साल दिसंबर में ही खरीदा था। इस घर की कीमत 2 करोड़ रुपये बतायी जाती है। तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने नये घर का होम टुअर करवाते हुए वीडियो पोस्ट किया था।

सलमान खान :
दुबई में सुपरस्टार सलमान खान का घर बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में है। सलमान गाहे-बगाहे अपने दुबई के घर का दौरा करते रहते हैं। सिर्फ सलमान खान ही नहीं 2013 में उनके भाई सोहेल खान ने भी दुबई में अपना घर खरीदा है। सोहेल ने उस समय दुबई में एक नहीं बल्कि कई घर खरीदे थे। इसे सोहेल ने फैमिली इंवेस्टमेंट करार दिया था।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन :
बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी दुबई के पॉश इलाके में अपना एक आलीशान घर खरीदा है। बताया जाता है कि उन्होंने यह घर 2016 में खरीदा था। ऐश्वर्या और अभिषेक का घर दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट के सैंक्चुअर फॉल्स में है।


Click it and Unblock the Notifications











