‘फौजी’ नहीं दूरदर्शन के इस शो से शाहरुख खान करने वाले थे अपना एक्टिंग डेब्यू, जानिए यहां

Shahrukh Khan

अपने फैंस के साथ केक काटकर, उनके साथ अपने आइकॉनिक गाने 'छइयां-छइयां' पर डांस कर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया। शाहरुख के इस दिन को खास बनाने में उनके फैंस ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी। आधी रात से उनके बंगले 'मन्नत' के सामने फैंस का जमावड़ा लगने लगा था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर तो जैसे उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने की बाढ़ सी आ गयी थी। शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस के लिए खास तोहफे के तौर पर उनकी अगली फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज किया गया। दूरदर्शन के शो 'फौजी' से अपना एक्टिंग कॅरियर शुरू करने वाले एसआरके आज बड़े पर्दे पर बादशाह बनकर राज कर रहे हैं। लेकिन उनकी कई फिल्में और टीवी शो ऐसी भी हैं, जिनके बारे में उनके फैंस को पता नहीं है।

आइए आपको शाहरुख खान की कुछ ऐसी ही फिल्मों और टीवी शो के बारे में बताते हैं :

‘फौजी’ से भी पहले :

‘फौजी’ से भी पहले :

शाहरुख खान ने अपना एक्टिंग डेब्यू दूरदर्शन के शो 'फौजी' से किया था। लेकिन काफी कम लोगों को ही पता है कि 'फौजी' से पहले शाहरुख खान को लेख टंडन के शो 'दिल दरिया' के लिए साइन किया गया था। इसकी शूटिंग 1988 में शुरू हुई थी लेकिन कुछ वजहों से इसे रिलीज करने में देरी हुई और यह टीवी शो 1989 को रिलीज हुई। इसकी वजह से ही उनका एक्टिंग डेब्यू 'फौजी' रहा।

 ‘फौजी’और ‘सर्कस’ के अलावा :

‘फौजी’और ‘सर्कस’ के अलावा :

टीवी शो 'फौजी'और 'सर्कस' के अलावा शाहरुख खान ने कई दूसरी टीवी शो में भी काम किया था। निर्देशक जय मुखर्जी के टीवी शो में शाहरुख खान ने 1989 में टीवी शो 'उम्मीद' में दीप्ति नवल और मुश्ताक खान के साथ काम किया था, जिसमें शाहरुख ने बैंक बाबू का किरदार निभाया था। इसी साल उनका एक और टीवी शो 'दूसरा केवल' आया, जिसमें उन्होंने केवल का किरदार निभाया था। यह गांव से नौकरी की तलाश में शहर आये एक लड़के की कहानी थी, जो अचानक गायब हो जाता है। पीरियड ड्रामा फिल्म 'अशोका' से पहले 1991 में शाहरुख खान ने पीरियड टीवी शो 'महान कर्ज' में काम किया था, जो इस्टर पर आधारित था। शो का निर्देशन दिनेश लखनपाल ने किया था। शो में एसआरके ने एक युवक का किरदार निभाया था जिसे राजा ने कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया था।

‘कुछ मीठा हो जाए’ और ‘ये लम्हे जुदाई के’ :

‘कुछ मीठा हो जाए’ और ‘ये लम्हे जुदाई के’ :

काफी कम लोगों को पता होगा कि साल 2005 में समर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुछ मीठा हो जाए' में शाहरुख खान नजर आये थे। अरशद वारसी और महिमा चौधरी स्टारर इस फिल्म में शाहरुख खान का गेस्ट अपियरेंस था। इससे एक साल पहले 2004 में वीरेंद्र नाथ तिवारी के निर्देशन में आयी फिल्म 'ये लम्हे जुदाई के' एक रोमांटिक ड्रामा थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट रविना टंडन ने काम किया था।

‘इडियट’ और ‘दुश्मन दुनिया के’ :

‘इडियट’ और ‘दुश्मन दुनिया के’ :

1992 में मनी कॉल के निर्देशन में बनी 'इडियट' में शाहरुख खान और अयूब खान-दीन लीड रोल में नजर आये थे। यह 1869 में फ्योदोर दोस्तोवस्की की इसी नाम से आयी नॉवेल पर आधारित थी। 1996 में आयी फिल्म 'दुश्मन दुनिया के' में शाहरुख खान ने महमूद के निर्देशन में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ फरिदा जलाल, जितेंद्र और अशोक कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था।

‘पहला नशा’ :

‘पहला नशा’ :

1993 में आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'पहला नशा' शाहरुख खान ने अतिथि भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दीपक तिजोरी और रवीना टंडन ने लीड रोल किया था। फिल्म में पूजा भट्ट भी नजर आयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X