बॉलीवुड के इन सितारों को मिल चुके हैं सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड, देखें पूरी लिस्ट

These Celebs Won Filmfare Awards: 69वां फिल्मफेयर अवार्ड इस साल गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया था। इस दौरान आलिया भट्ट से लेकर रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला। इससे पहले 68 फिल्मफेयर अवार्ड भी किया जा चुके हैं और यहां पर कई सारे सितारों को फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आज हम बताएंगे कि बॉलीवुड के किन सितारों के पास सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड है।
दिलीप कुमार
दिलीप कुमार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे और उन्होंने साल 1944 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। बता दे कि उन्होंने बेस्ट एक्टर के लिए 8 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किए।
शाहरुख खान
शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। उन्होंने साल 1992 में अपने करियर की शुरुआत की थी और बताओ लीड एक्टर वह फिल्मों में काफी अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं। अभी तक वह बेस्ट एक्टर के लिए 8 फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुके हैं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1969 में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि आज 80 साल की उम्र में भी वह फिल्मों में काफी एक्टिव है। अमिताभ बच्चन को अभी तक बेस्ट एक्टर के लिए 5 फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं।
काजोल
काजोल भी बॉलीवुड की एक जानी-मानी हसीना है और साल 1992 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दे कि आज भी वह फिल्मों में एक्टिव है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में उन्होंने डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए 6 फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट आज के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। बता दे कि उन्होंने बेहद कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई। इसी के अलावा उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें अभी तक 5 फिल्मफेयर अवार्ड दिए जा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications