अक्षय कुमार से लेकर जॉन अब्राहम तक, फिल्मों में इन एक्टर्स ने बड़े ही शान से जिया है देशभक्ति का जज्बा

Cover Image

फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के रॉम-कॉम रोमांस के साथ ही ट्रेलर में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों ने स्क्रीन पर किसिंग सीन देकर दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को देखने का इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर से पहले फिल्मी पर्दे पर कई जोड़ियां पैशनेट किसिंग सीन दे चुकी हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन-ऋतिक रोशन तक शामिल हैं।

आइए उन फिल्मी जोड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने पर्दे पर किसिंग सीन देकर लगा दी थी आग :

अक्षय कुमार :

अक्षय कुमार :

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को नये दौर का भारत कुमार कहा जाता है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के नाम पर कई देशभक्ति की फिल्में जैसे 'सैनीक','बेबी', 'रुस्तम', 'गोल्ड', 'एयरलिफ्ट', 'हॉलीडे', 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्में हैं, जो देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हैं।

जॉन अब्राहम :

जॉन अब्राहम :

फिल्म 'पठान' में जॉन अब्राहम नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं लेकिन उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में भी काम किया है जो लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाती है। जॉन अब्राहम फिल्म 'मद्रास कैफे', 'सत्यमेव जयते', 'रोमियो अकबर वॉल्टर', 'परमाणु' और 'सत्यमेव जयते 2' में काम कर चुके हैं।

अजय देवगन :

अजय देवगन :

देशभक्ति की भावना जगाती फिल्मों की लिस्ट में अजय देवगन का नाम कैसे गुल रह सकता है। अजय देवगन ने 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'भुज', 'हिंदुस्तान की कसम', 'मेजर साहब', 'गंगाजल' और 'सिंघम' जैसी फिल्मों में काम किया है।

आमिर खान :

आमिर खान :

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने कई शानदार फिल्मों में काम किया हुआ है। उनकी देशभक्ति की भावना वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय 'सरफरोश' है, जिसे आज भी स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर लोग देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा आमिर ने फिल्म 'मंगलपांडे', 'रंग दे बसंती' और 'लगान' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा :

सिद्धार्थ मल्होत्रा :

अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टुडेंट ऑफ द इयर' के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा को सबसे ज्यादा जिस फिल्म से लोकप्रियता मिली, वह थी 'शेरशाह'। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में सिद्धार्थ ने आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। हाल ही में उनकी फिल्म 'मिशन मजनू' रिलीज हुई है, जिसमें वह भारतीय आर्मी के जासूस की भूमिका में हैं।

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

अपने 30 साल के फिल्मी करियर में मेगा स्टार शाहरुख खान ने कई शानदार और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। इनमें शाहरुख की 'स्वदेश', 'चक दे इंडिया' और 'मैं हूं न' शामिल हैं, जिसमें उन्होंने देशभक्त का किरदार निभाया है। शाहरुख खान की रिलीज हो रही फिल्म 'पठान' में भी उन्होंने आर्मी के एक देशभक्त ऑफिसर की भूमिका निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X