महेश भट्ट और पूजा भट्ट ही नहीं बल्कि ये सितारे भी बच्चों के होंठों पर कर चुके हैं KISS, पड़ गए लेने के देने

हर एक माता-पिता अपने बच्चों को लाड प्यार करता है और सबके तरीका अलग-अलग होते हैं। कोई तो बच्चों को गले लगा कर प्यार करता है तो कोई किस करके प्यार करता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने खुले आम अपने बच्चों को लिप किस किया और इसके चलते विवादों में आ गए थे।
महेश भट्ट
महेश भट्ट काफी ज्यादा जाने माने और लाइमलाइट में रहने वाले डायरेक्टर है और 90 के दशक में उनकी पूजा भट्ट के साथ में एक तस्वीर वायरल हो गई थी। पूजा भट्ट की बड़ी बेटी है और आपको बता दें कि उनके साथ में लिप किस करते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हुई। इसके बाद में महेश भट्ट की खूब आलोचना भी की गई थी। दरअसल यह तस्वीर उन्होंने एक मैगजीन शूट के लिए करवाई थी और उसे वक्त पूजा सिर्फ 18 साल की थी।
सैफ अली खान
सैफ अली खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दे कि कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन जब उन्होंने अपनी बेटी सारा अली खान के साथ में लिप किस वाली तस्वीर को शेयर किया तो फैंस को काफी ज्यादा बेकार लगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस तस्वीर के दौरान सैफ अली खान शर्टलेस नजर आ रहे थे।
फिरोज खान
फिरोज खान बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता रहे हैं और आपको बता दें कि उनके बेटे फरदीन खान भी इसी के चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल दोनों की साल 2002 में एक तस्वीर वायरल हुई थी और इस दौरान दोनों एक कार्यक्रम में साथ में शामिल हुए थे। पूरे इवेंट के दौरान फरदीन खान ने पूरी मीडिया के सामने अपने बेटे को लिप पर किस किया।
शाहरुख़ खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान कहे जाते हैं और आपको बता दें कि वह भी इस लिस्ट में शुमार है। वह अपने बच्चों को दो बार लिप किस करने पर ट्रॉल हो चुके हैं। पहले तो उन्होंने अपनी बेटी सुहाना को लिप किस किया और प्यार जताया। इसके बाद में अपने छोटे बेटे अबराम को लिप किस करते हुए तस्वीर साझा की। इसी की वजह से शाहरुख खान को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ में काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव नजर आती हैं। अक्सर उन्हें अभिषेक बच्चन के साथ काम और बेटी आराध्या के साथ में ज्यादा देखा जाता है। लेकिन जब उन्होंने अपनी बेटी आराध्या को लिप किस किया और तस्वीरें शेयर की तो वह ट्रॉल हो गई।


Click it and Unblock the Notifications
















