शाहरुख खान ने पैसे कमाने के लिए किराए पर उठाया घर, एक रात के लिए ले रहे हैं इतना रेंट लोग बोले- अंबानी ही...

शाहरुख खान को बॉलीवुड का सबसे बेहतरीन कलाकार माना जाता है और वह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। साथ ही साथ जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होती है। वह तीन दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में एक विशाल संपत्ति इकट्ठी कर चुके हैं।
शाहरुख खान के पास एक लॉस एंजेलिस में विला भी है। जिसमें एक रात के रुकने का किराया भी जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल 2019 में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम से यूनाइटेड स्टेट्स के कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस काउंटी के शहर बेवर्ली हिल्स में स्थित अपने विला की कुछ तस्वीरों को शेयर किया था।
इसको Airbnb पर भी लिस्ट किया गया। जब एक्टर 'जब हैरी मेट सेजल' की शूटिंग कर रहे थे तो उस घर में उन्होंने काफी लंबा वक्त बिताया था। शाहरुख खान ने इस विला की तस्वीरों को भी शेयर किया था और इसमें वह पूल एरिया के पास लेटे हुए धूप सेेंकते हुए नजर आए थे।
आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान का यह विला 6 बड़े बेडरूम, जकूजी, एक बड़ा पुल और एक प्राइवेट निजी टेनिस कोर्ट के अलावा बहुत सारी चीजों के साथ बना हुआ है। लेकिन अगर आप इस बंगले में रुकना चाहते हैं तो एक रात के लिए आपको 1,96,891 रुपए की कीमत देनी होगी।
अगर शाहरुख खान के बाकी प्रॉपर्टीज की बात की जाए तो उनके पास साउथ दिल्ली में एक आलीशान बंगला है। अलीबाग में एक फार्म हाउस, दुबई के पास जुमेराह में एक बेहद ही खूबसूरत घर भी है। इसी के अलावा न्यूयॉर्क में एक रूप अपार्टमेंट और लंदन के पार्क लेन में एक आलीशान विला भी उनके पास है।


Click it and Unblock the Notifications






