ड्रग्स केस के बाद अब बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं शाहरुख के नवाबजादे, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आर्यन

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अपने फ़िल्मी करियर के साथ-साथ अपने नीचे जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं. बता दें कि शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान तीन बच्चों के माता-पिता है और मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस में उनके बेटे आर्यन खान का नाम आ गया था.
हालांकि अब आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी गई है. इतना ही नहीं आर्यन खान काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो गए हैं. लेकिन आज हम आपको शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की एजुकेशन क्वालीफिकेशन के बारे में बताने वाले हैं. उन्होंने मुंबई से स्कूलिंग पूरी करके विदेश से अपनी पढ़ाई को पूरा किया.
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की स्कूलिंग
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विदेश से आर्यन खान ने ग्रेजुएशन की थी और कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था. आर्य ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की थी. बाद में साल 2016 में वह इंग्लैंड के सेवेनॉक्स स्कूल में चले गए थे. यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफ़ोर्निया से उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. यहां तक की आर्य ने स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से बैचलर ऑफ फाइनल आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म और टेलिविजन प्रोडक्शन में भी डिग्री हासिल की.
ग्रेजुएशन की डिग्री हाथ में लिए तस्वीर हुई थी वायरल
इसी के साथ-साथ आर्यन खान को शुरू से ही कमरे के आगे आने का कोई भी शौक नहीं था. जब उन्हें ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल हुई थी तो उसे समय सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही थी. जिसमें वह काले रंग का ग्रेजुएशन गाउन पहने हुए डिग्री हाथ में लिए हुए नजर आ रहे थे. उनकी डिग्री में उनका पूरा नाम आर्यन शाहरुख खान लिखा हुआ था.
आर्यन खान क्रिकेट के हैं शौकीन
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की नाइट नव्या नवेली नंदा, आर्यन खान की स्कूल में रह चुकी हैं. इसी के साथ-साथ आर्यन को मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट भी मिली हुई है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आर्यन को क्रिकेट का काफी शौक है और वह स्पोर्ट्स खेलना भी काफी पसंद करते हैं. लेकिन जल्दी ही अब आर्यन बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं लेकिन यह डेब्यू एक्टिंग में नहीं बल्कि डायरेक्शन में होगा.
आर्यन को महाराष्ट्र ताइक्वांडो कंपटीशन में मिला गोल्ड मेडल
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि आर्यन खान ने महाराष्ट्र ताइक्वांडो कंपटीशन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया. इन दिनों वह एक सीरीज पर कम कर रहे हैं जिसका नाम स्टारडम बताया गया है. जिसके लिए उन्होंने राइटिंग का काम पूरा कर लिया है. आर्यन खान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आते हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलीयन फॉलोअर्स भी बने हुए हैं.


Click it and Unblock the Notifications

