..................... Shahrukh Khan sister Shahnaz Lalarukh was shocked because of not tolerating father death - Hindi Filmibeat

शाहरुख़ की बहन है बेहद पढ़ी-लिखी, इस एक हादसे ने जिंदगी कर दी तबाह, अब जी रही हैं ऐसी लाइफ

shahrukh khan

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी मेहनत और जबरदस्त एक्टिंग सेbलाखों लोगों के दिलों पर राज किया है. किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान के फैन्स उनके लिए अपनी जान तक हाजिर कर देते हैं और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उनके बेटे आर्यन खान को पुलिस कस्टडी में भी ले लिया गया था. लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और डटकर सभी का सामना किया. लेकिन उनकी फैमिली में एक और शख्स भी है जो कि उनके बेहद ही करीब है. जो कि उनकी खुद की बहन है जिनका नाम शहनाज लालारुख है.

शाहरुख की बहन शहनाज लाइमलाइट से रहती है कोसों दूर

दरअसल आपको बता दें कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और उनके दोनों बेटे आर्यन और अबराम खान के साथ-साथ उनकी बेटी सुहाना खान काफी सुर्खियों में बनी रहती है. साथ ही साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी वह काफी एक्टिव हैं. लेकिन उनकी बहन शहनाज लालारुख का कभी भी कुछ खास जिक्र नहीं हुआ. वैसे तो वह सोशल मीडिया और लाइमलाइट से काफी दूर रहती है लेकिन उनकी कहानी बेहद ही दर्द भरी है.

शाहरुख की बहन शहनाज को पिता की मौत के बाद पड़ गया था सदमा

शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख बहुत ही कम देखने को मिलती है और आपको बता दें कि शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बहन शहनाज के बारे में काफी कुछ खुलासे किए थे. उन्होंने इतना तक बताया कि वह काफी लंबे समय तक डिप्रेशन में चली गई थी और इसी वजह से हम सभी लोग काफ़ी परेशान हो गए थे. शाहरुख खान ने बताया कि उनकी बहन शहनाज काफी पढ़ी लिखी है लेकिन एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी खराब कर दी.

शहनाज नहीं कर पा रही थी पिता की मौत को स्वीकार

शाहरुख खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उनके पिता का निधन हुआ था तो शहनाज़ सदमे में चली गयी थी. शहनाज़ अपने पिता की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रही थी. शाहरुख ने बताया कि जब शहनाज ने पिता की डेड बॉडी देखी तो वह बिल्कुल सीधी खड़ी हो गई थी ना तो वह रो रही थी ना ही कुछ कह पा रही थी. जिसके बाद में वह अचानक से गिरती हैं और उनका सिर जमीन से लग जाता है. इस हादसे के बाद उनके सिर पर गहरी चोट आ जाती है. इतना ही नहीं इस से भी ज्यादा गहरा सदमा शहनाज को तब लगा जब पिता के जाने के 10 साल बाद उनकी मां का भी निधन हो गया. एक्टर ने बताया कि जब दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब उनकी बहन शहनाज का स्विजरलैंड में इलाज चल रहा था और डॉक्टर ने भी एक तरीके से जवाब भी दिया था.

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X