..................... Shahrukh khan savage reply for called chakka in the live session Shahrukh khan chakka reaction - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान को शख्स ने कह दिया छक्का, तो एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि हो गयी बोलती बंद

Shahrukh Khan

शाहरुख खान को हमेशा सही बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग इतनी जबर्दस्त होती है कि फैंस भी उनकी दीवाने बन जाते हैं। वह कई दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। इतना ही नहीं आज तक उनकी जगह भी कोई ले नहीं पाया है। लेकिन आपको बता दें कि शाहरुख खान की एक्टिंग तो जबरदस्त है ही लेकिन इसी के साथ उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी लाजवाब है। जिस वजह से लोग भी उन से उलझने के लिए सौ बार सोच लेते हैं।

लाइव सेशन में फैन ने शाहरुख को कहा छक्का

शाहरुख खान हमेशा से ही अपने मजाकिया अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। इतना ही नहीं वह अपने इसी अंदाज़ की वजह से हर किसी को क्लीन बोल्ड करने में माहिर है। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल आपको बता दें कि शाहरुख खान अपने ट्विटर हैंडल पर आस्क एसआरके फैशन प्रोग्राम किया करते हैं। जहां पर फैंस उनसे कई तरीके के सवाल पूछते हैं और एक्टर उनके जवाब देते हैं। लेकिन इसी सेशन के दौरान शाहरुख खान को लाइव प्रोग्राम में किसी शख्स ने ऐसा कुछ कह दिया था जिस पर एक्टर का जवाब सुन हर कोई दंग रह गया।

फैन के छक्का बोलने पर शाहरुख ने दिया ऐसा जवाब

शाहरुख खान के इस सेशन के दौरान एक शख्स ने उन्हें छक्का कह दिया था। जिस पर एक्टर ने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मैं इतना बड़ा स्टार बन चुका हूं, मैं चौक्का तो नहीं हो सकता तो छक्का ही होऊंगा। एक्टर का जवाब सुनते ही पूरे इंटरनेट पर बवाल मच गया। शाहरुख खान के इस अंदाज को लोगों ने काफी पसंद भी किया। एक बार फिर से यही वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फैंस भी जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "शाहरुख खान से पंगा नहीं लेने का।" वही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "कम बैक करना सीखना हो तो शाहरुख खान से सीखो।"

टाइगर 3 में कैमियो का किरदार निभाएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि हाल ही में वह पठान मूवी में देखे गए थे। इस मूवी ने पूरे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इतना ही नहीं वह डंकी और जवान में भी नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 में भी शाहरुख खान को कैमियो का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में दो बड़े खान को एक साथ एक्शन करते हुए देखा जाने वाला है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान ने कैमियो का किरदार निभाया था।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X