मुस्लिम होकर भी मंदिर में जाकर पूजा करते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, एक तो मुंह छिपाकर पहुंचा वैष्णो देवी

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो कि धर्म को इतना तवज्जो नहीं देते हैं और इंसानियत पर विश्वास करते हैं। लेकिन इतना ही नहीं कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज भी है जो कि हर एक धर्म की रिस्पेक्ट करते हैं और मुस्लिम हो या फिर हिंदू अपने मन में हर धर्म के लिए विश्वास रखते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड के सितारों के बारे में बताने वाली है, जो कि मुस्लिम होते हुए भी मंदिर जाते हैं और भगवान का आशीर्वाद भी लेते हैं।
सारा अली खान
सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सितारे हैं और आपको बता दें कि उनकी लाडली बेटी सारा अली खान भी भगवान शिव की बहुत ही बड़ी भक्त हैं। वह अक्सर केदारनाथ और बद्रीनाथ से लेकर महाकालेश्वर मंदिर में भी भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए नजर आई। कई बार भगवान में आस्था रखने को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया जा चुका है।
सलमान खान
सलमान खान को बॉलीवुड का भाई जान कहा जाता है और आपको बता दें कि उनकी गणपति बप्पा में काफी ज्यादा श्रद्धा है। मुस्लिम होने के बावजूद सलमान खान गणेश चतुर्थी पर हर बार गणपति बप्पा को घर पर लेकर आते हैं और उनका धूमधाम से स्वागत भी करते हैं।
शाहरुख़ खान
शाहरुख खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का बादशाह कहते हैं और आपको बता दें कि भले ही वह मुस्लिम है लेकिन इसके बावजूद हिंदू धर्म में आस्था रखा करते हैं। एक्टर अपनी फिल्मों की रिलीज होने से पहले ही मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए भी जरूर जाया करते हैं। इतना ही नहीं देखा गया है कि हर बार शाहरुख अपना चेहरा छुपा कर माता के दर्शन करने जाते हैं।
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस अजीबो गरीब ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस गणपति उत्सव पर वह गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए सिद्धि विनायक मंदिर गई थी और वहां पर उनकी तस्वीर वायरल भी हुई थी।
कटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अपने कई साल दिए हैं और आपको बता दें कि कई सारी बॉलीवुड में हिट फिल्में भी दी है। लेकिन विक्की कौशल से शादी करने के बाद में वैसे तो वह हिंदू बन चुकी हैं। बता दे कि शादी से पहले भी अक्सर उनका मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जाते हुए देखा जाता था।


Click it and Unblock the Notifications