#21Years: शाहरूख - सलमान ने एक साथ दी थी ये सुपरफ्लॉप!
शाहरूख खान और सलमान खान पहली बार साथ कब आए ये तो सबको याद है। लेकिन शाहरूख खान और सलमान खान दूसरी बार साथ कब आए, ये शायद आपको याद नहीं होगा। लेकिन हम हैं ना याद दिलाने के लिए।
तो 21 साल पहले आज के ही दिन शाहरूख खान और सलमान खान एक साथ एक ही फिल्म में दोबारा नज़र आए। फिल्म का नाम था दुश्मन दुनिया का।

फिल्म में शाहरूख स्पेशल अपीयरेंस में थे और सलमान गेस्ट अपीयरेंस में। और फिल्म को बनाया था लकी अली के पापा महमूद ने। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप थी। हालांकि शाहरूख सलमान एक साथ किसी सीन में नहीं दिखे थे।
इसके एक साल पहले यानि कि 1995 में ही दोनों की फिल्म करण - अर्जुन आई थी। इसलिए दुश्मन दुनिया के पोस्टर पर शाहरूख - सलमान का पूरा इस्तेमाल किया गया था।
फिलहाल तो सलमान शाहरूख खान की बौने वाली फिल्म में दिखेंगे जिसका कैमियो वो शूट कर चुके हैं। वैसे जानिए कब कब शाहरूख सलमान फैन्स के बीच बुरी तरह वायरल हुए -


Click it and Unblock the Notifications
