Aryan Khan Bash: आर्यन खान ने अपने ब्रांड के लिए रखी शानदार पार्टी, यहां देखें तस्वीरें

Aryan Khan Bash: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बिजनेस और फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। हाल ही में आर्यन ने अपनी शराब की ब्रांड के लिए एक शानदार पार्टी रखी थी जिसमें कई सिंगर्स और टीवी सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया। आर्यन खान इस दौरान सभी लोगों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते और पार्टी को एन्जॉय करते नजर आए।
आर्यन खान इस दौरान पूरी तरह से कैजुअल लुक में स्पॉट किए गए। इस बैश में आर्यन खान ने चुनिंदा लोगों को ही बुलाया था लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज और वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि पार्टी में शामिल हुए लोगों ने जमकर मस्ती की है।
आप भी देखें आर्यन खान की पार्टी की बेहद खास तस्वीरें आगे की स्लाइड्स पर-

नायरा बनर्जी के साथ आर्यन खान
आर्यन खान कई टेलीविजन स्टार्स के साथ भी पार्टी एन्जॉय करते नजर आए। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी भी वहां मौजूद थीं।

नेहा मलिक भी आईं नजर
आर्यन खान के बैश में नेहा मलिक भी पहुंची थी। नेहा मलिक ने आर्यन खान के साथ सेल्फी भी क्लिक की। उन्होंने खुद तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

रोशनी वालिया के साथ दिखे आर्यन
टीवी एक्ट्रेस रोशनी वालिया भी आर्यन खान की पार्टी में नजर आईं। आर्यन खान रोशनी वालिया और नायरा बनर्जी के साथ पोज देते नजर आए।

रोशनी वालिया की तस्वीर
रोशनी वालिया और आर्यन खान की कई तस्वीरें सामने आई हैं। रोशनी वालिया ने भी इन तस्वीरों को शेयर किया है।

हर तस्वीर में गंभीर दिखे आर्यन
आर्यन खान हर तस्वीर में हमेशा की तरह बेहद सीरियस लुक में नजर आए। नेहा मलिक ने भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों पर ज्यादा यूजर्स ने यही कॉमेंट किया है कि आखिरकार आर्यन खान इतने सीरियस क्यों नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications