Shahrukh Khan की मैनेजर पूजा ददलानी की मोटी सैलेरी सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे, जीती हैं लग्ज़री लाइफ!

Shahrukh Khan's manager Pooja Dadlani salary: शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा चर्चित हस्तियों में से एक हैं। फिल्मों से लेकर, प्रमोशन, विज्ञापन, क्रिकेट, टीवी शो, किंग खान तमाम तरह के काम से जुड़े हुए हैं। ऐसे में फैंस को उनसे भी जरूर रूबरू होना चाहिए, जो सुपरस्टार का सारा काम संभालती हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की, जो लगभग पिछले एक दशक से सुपरस्टार से जुड़ी हुई हैं और उनका बिजनेस संभाल रही हैं। ऐसे में पूजा का सालाना पैकेज आपको हैरान कर देगा।
पूजा ददलानी ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को साल 2021 में NCB ने हिरासत में लिया था। उस वक्त पूजा ने कथित तौर पर आर्यन और खान परिवार के बीच मध्यस्थ के रूप में काम किया था। वह 2012 से सुपरस्टार का बिजनेस संभाल रही हैं और खान परिवार के काफी करीब हैं।
शाहरुख खान की मैनेजर काफी बैंकेबल महिला हैं, और एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा का सालाना पैकेज 7-9 करोड़ के आसपास है। वह कई लग्ज़री वस्तुओं की मालकिन हैं, जिसमें एक नीली मर्सिडीज कार और बांद्रा में एक महलनुमा घर शामिल है जिसे विशेष रूप से गौरी खान द्वारा डिजाइन किया गया है।
आपको बता दें कि पूजा ददलानी ने हितेश गुरनानी से शादी की है, जो एक बिजनेसमैन हैं। दोनों की एक बेटी है। पूजा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती हैं। गौरतलब है कि साल 2021 में मेन्सएक्सपी की एक रिपोर्ट में पूजा की नेटवर्थ 40-50 करोड़ के आसपास बताई गई थी।


Click it and Unblock the Notifications












