#20Years..फिल्म भले ही फ्लॉप..लेकिन आज शाहरुख जमकर जश्न मनाएंगे !
जी हां..हम बिल्कुल सही कह कह रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म जब हैरी मेट सेजल को भले ही पॉज़िटिव रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा हो लेकिन फिर भी शाहरुख के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन है। क्योंकि उनके करियर की दो ब्लॉकबस्टर फिल्में आज ही के दिन रिलीज़ हुई थी।
चेन्नई एक्सप्रेस और परदेस। फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को आज रिलीज़ हुए चार साल हो गए, तो वहीं परदेस को रिलीज़ हुए पूरे 20 साल हो गए। भले ही इस फिल्म को रिलीज़ हुए 20 साल हो गए हों लेकिन ये फिल्म लोगों ने इतनी पसंद की थी कि आज भी इसका एक एक गाना तक लोगों को याद है।

इस फिल्म की हिरोइन महिमा चौधरी ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, और पहली ही फिल्म से उनकी खूब तारीफें होने लगीं। इस फिल्म के बाद वो रातों रात स्टार बन गईं।
परदेस फिल्म जितनी सुपरहिट रही उतने ही सुपरहिट इस फिल्म के गाने भी रहे। 'दो दिल मिल रहे हैं', 'ये दिल', आई लव माई इंडिया..ऐसे शानदार गाने आज भी लोगों की ज़ुबान पर रहते हैं।
#4Years..ये है सुपरस्टार खान की आखिरी ब्लॉकबस्टर..फिर बैक टू बैक FLOP !
सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म के 20 साल पूरे होने पर हम आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे..जो आपको नहीं पता होगी..डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications