छोड़िए 'अबराम' को..ये भी कुछ कम नहीं थे क्यूट और सबके चहेते..PICS
शाहरूख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम सबके चहेते हैं। वो जहां रहते हैं मीडिया उनकी एक तस्वीर के लिए वहां पहुंच जाती है। उन्हें लोगों का भी खूब प्यार मिलता है। वो महज तीन साल के हैं लेकिन हर जगह छाए रहते हैं। ना मीडिया ना भीड़ का डर ।
['बच्चन' के साथ फ्लॉप एंट्री..अक्षय के साथ सुपरहिट जोड़ी..सलमान तो सबसे 'खास'!]
भले आज अबराम के बड़े भाई आर्यन और बहन सुहाना दोनों बड़े हो गए लेकिन जब वो दोनों छोटे थे तब उनकी भी पॉपुलैरिटी अबराम से कम नहीं थी। आर्यन और सुहाना दोनों ही काफी क्यूट लगते थे। आर्यन और सुहाना दोनों के बिना शाहरूख और गौरी कहीं नहीं दिखते थे।

दोनों की कई ऐसी तस्वीरें हैं जिसे देखकर आप भी यकीन करेंगे की वाकई ये भी लाइमलाइट में हमेशा से ही रहे थे। ये अलग बात है कि तब शाहरूख खान दोनों बच्चों को मीडिया की नजरों से बचाकर ही रखते थे लेकिन अबराम के साथ वो चाहकर भी ऐसा कर नहीं सकते।
आर्यन और सुहाना दोनों की उम्र में भी ज्यादा का अंतर नहीं है। इसलिए दोनों अक्सर पार्टी करते भी साथ में दोस्तों के साथ नजर आते हैं। इस तस्वीर में गौरी के साथ सुहाना हैं।
अबराम अगर शाहरूख खान जैसे पूरे लगते हैं तो ये भी संयोग ही है कि आर्यन और सुहाना भी शाहरूख जैसे ही दिखते हैं। इस बात का थोड़ा दुख तो गौरी को भी जरूर होगा।
आज आर्यन और सुहाना बड़े हो गए हैं फिर भी दोनों के बारे में अक्सर खबरे मीडिया में छाई रहती है। कभी दोनों की तस्वीरें तो कभी दोनों के बारें में गॉसिप। इसमें छोटे से आर्यन शाहरूख की गोद में खेल रहे हैं।
आर्यन खान फिलहाल तो अपनी पढाई पूरी करने में लगे हुए हैं तो वहीं सुहाना की भी स्कूल की पढ़ाई अभी पूरी नहीं हुई है।
दोनों अपने छोटे भाई अबराम से भी उतना ही प्यार करते हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर शाहरूख खान सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। आर्यन पापा शाहरूख की गोद में।
ये तस्वीर भी कम रेयर नहीं है। आर्यन करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के साथ आर्यन की तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications


















