शाहरूख खान का वो दांव जिसके आगे बुरी तरह फेल हुए सलमान!
शाहरूख खान रोमांस किंग है और ये खिताब उनसे कोई नहीं छीन सकता। हालांकि शाहरूख ने बॉलीवुड में एंट्री रोमांस से ही की थी। दीवाना में वो दिव्या भारती के दूसरे पति की भूमिका में दिखाई दिए थे।
लेकिन इसके बाद शाहरूख ने ट्रैक बदला और फिर उन्होंने निगेटिव किरदार करना शुरू कर दिए। फिर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ऑफर की और सब कुछ बदल गया।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, उस समय की रोमांटिक फिल्म हम आपके है कौन को सिनेमाघरों से उतरवाने में कामयाब रही थी। और अब हम आपको बताते हैं कि फिल्म का सबसे रोमांटिक सीन कैसे शाहरूख ने अपने आप अचानक कर डाला था।
आपको वो सीन तो याद ही होगा जब शाहरूख और काजोल अलग होते हैं। काजोल शाहरूख को बताती हैं कि दो महीने में उनकी शादी हैं और कहती हैं कि राज तुमने अपना एड्रेस तो दिया ही नहीं। मैं अपनी शादी का कार्ड कैसे भेजूंगी। तुम आओगे ना। और शाहरूख तुरंत कहते हैं - नहीं मैं नहीं आऊंगा।
दरअसल, असली स्क्रिप्ट में आदित्य चोपड़ा ने शाहरूख के रिएक्शन के रूप में लिखा था कि राज अपनी नज़रें नीची करता है और आंसू लाकर कहता है हां।
लेकिन शाहरूख के इस डायलॉग के बाद आदित्य चोपड़ा ने उनसे पूछा कि इतना जादू भरा सीन कैसे दिया। शाहरूख ने उन्हें जवाब दिया कि मुझे लगता है कि राज सिमरन से इतना प्यार करता है कि झूठ नहीं बोल पाएगा।
तो समझे ना भईया। शाहरूख खान क्यों हैं रोमांस के किंग। कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो छोटी ही सही पर आपकी ज़िंदगी का हिस्सा हो जाती हैं। ऐसी ही कुछ चीज़ें DDLJ में भी थीं जो वैसे तो बड़ी छोटी सी या नॉर्मल बात थी पर फिर भी अगर नहीं होतीं तो DDLJ होती तो सही पर कुछ तो कमी लगती!


Click it and Unblock the Notifications













