शाहरुख़-अक्षय ने कभी साथ में क्यों नहीं किया काम, किंग खान ने किया खुलासा, बोले- 'मैं आता हूं तो वो चले जाते है

Shahrukh Akshay Movies: अक्षय कुमार और शाहरुख खान दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक किंग खान है तो एक बॉक्स ऑफिस का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। लेकिन ऐसा मौका कभी मिल नहीं पाया। लेकिन अगर ऐसा मौका आया भी तो चंद पलों के लिए। शाहरुख खान ने सलमान खान और सैफ अली खान जैसे सितारों के साथ में स्क्रीन शेयर की हुई है। अक्षय कुमार ने भी ऐसे ही सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की। हालांकि कभी भी इन दोनों ने खुद साथ में काम नहीं किया। लेकिन ऐसा क्यों...इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया था।
अक्षय के साथ काम न करने की शाहरुख ने बताई वजह
दरअसल अक्षय कुमार के साथ काम ना कर अपने को लेकर खुद शाहरुख खान ने इस पर जवाब दिया था। उनका जवाब मजेदार तो था ही लेकिन उतना ही लॉजिकल भी था। जिस पर शाहरुख खान ने कहा था कि "फिल्म मेकर हमें एक साथ कास्ट कर भी लेते तो क्या मतलब है। जब अक्षय कुमार सेट से जाते हैं तो मैं सेट पर काम करने आता हूं। अक्षय कुमार की सुबह जल्दी उठना और वक्त पर काम निपटा देने की आदत है। लेकिन मेरी लेट उठना और लेट पहुंचने की आदत है।"
इन फिल्मों में साथ नजर आए थे शाहरुख-अक्षय
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान और अक्षय कुमार को सिर्फ दो फिल्मों में साथ देखा गया है। शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' में अक्षय कुमार ने कैमियो का रोल निभाया था। इस दौरान कुछ सेकेंड के लिए दोनों को साथ देखा गया। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फ़िल्म 'हे बेबी' के गाने 'मस्त कलंदर' में उन्होंने कैमियो किया था। इस दौरान अक्षय कुमार रितेश देशमुख और विद्या बालन नजर आए थे। इसी दौरान शाहरुख को भी उनके साथ देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications