शाहरुख खान पत्नी गौरी संग ऐसे करते हैं प्यार का इज़हार, बोले- उसे नहाते वक़्त मैं शावर में खींच लेता था

Shahrukh Khan, Gauri Khan

शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।शाहरुख खान को किंग खान भी कहा जाता है और साथ ही साथ हर कोई उनके रोमांस का दीवाना है। उन्होंने काफी बेहतरीन और रोमांटिक फिल्मों में काम किया है।

लेकिन अगर हम शाहरुख खान के निजी जीवन की बात करें तो वह अपनी पत्नी गौरी खान को लेकर काफी ज्यादा पजेसिव है।इतना ही नहीं उनके बारे में वह अक्सर बातें भी किया करते हैं। शाहरुख खान और गौरी खान अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं और दोनों की लव स्टोरी भी काफी बेहतरीन है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान काफी लंबे वक्त से लोगों को प्यार और शादी में विश्वास दिलाते नजर आए हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के सपोर्ट में हमेशा खड़े रहे। बता दे की गौरी खान ने शाहरुख खान के हर एक उतार-चढ़ाव में उनका डटकर साथ दिया था।

इसी के अलावा गौरी और शाहरुख ने साल 1991 में 25 अक्टूबर को शादी रचाई थी। दोनों के तीन बहुत ही प्यारे बच्चे हैं जिनका नाम आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान है।बता दे कि शाहरुख ने एक बार पत्नी गौरी को लेकर यह भी कहा था कि वह उनके साथ में कई बार मस्ती करते हुए रहते हैं। एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी गौरी को बारिश में भीगना बिल्कुल नहीं पसंद और इसीलिए उन्हें शावर में वह खींच लेते हैं।

शाहरुख खान ने इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे गौरी के साथ में बारिश में घूमना बहुत ही ज्यादा पसंद है और वह भीगने से हमेशा मना कर देती है। इसीलिए मैं कई बार उसे नहाते समय शावर में खींच लेता हूं। हालांकि अगर शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है और अपने परिवार के साथ में वह वक्त बिता रहे हैं।

Read more about: shahrukh khan gauri khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X