[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान ज़िंदगी में गोल्डन जुुबिली मना रहे हैं। 2 नवंबर 2015 को वो 50 साल के हो गए। लेकिन जब शाहरूख ने 1992 में डेब्यू किया था, किसी को नहीं पता था कि एक दिन वो सुुपरस्टार...किंग खान बन जाएंगे।
ये वो दौर था जब आमिर खान का सुपरहिट सोलो डेब्यू हो चुका था, सलमान खान सुपरस्टार बन चुके थे और अजय देवगन ने आते ही तहलका मचा दिया था। लेकिन 1992 तक रोमांस का बादशाह एक ही था - ऋषि कपूर।
लेकिन वो जगह रिप्लेस की शाहरूख खान। क्योंकि उनके अंदर वो सब कुछ था जिसने उन्हें इंडस्ट्री का अगला ऋषि कपूर बनाया -
चॉकलेट बॉय इमेज
बॉबी से ही ऋषि कपूर रोमांस के स्टार बन गए। उनकी चॉकलेट बॉय इमेज इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल नई थी। वहीं शाहरूख खान चमत्कार और राजू बन गया जेंटलमैन से इस चॉकलेट बॉय इमेज में उतर चुके थे।
हमेशा यंग
दोनों ही स्टार जब तक अपनी रोमांटिक छवि में रहे हमेशा यंग ही रहे। चाहे वो रब ने बना दी जोड़ी का रोमांस हो या फिर बोल राधा बोल का। दोनों ही एक्टर्स उस दौरान 40 की उम्र में थे।
तुसी बड़े मज़ाकिया हो
दोनों ही एक्टर्स ने किरदारों में जान डाली है चाहे वो कैसे भी हों। शाहरूख खान का रब ने बना दी जोड़ी का राज हो या फिर ऋषि कपूर के कोच डीन का किरदार।
फैमिली इमेज
दोनों ही स्टार अपनी फैमिली को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं क्योंकि दोनों ने ही पूरी कोशिश की है एक नॉर्मल आम सा परिवार बनाने की।
हिट जोड़ी
शाहरूख काजोल के लिए फैन्स मर मिटने को तैयार हो जाते हैं, ऐसा ही कुछ ऋषि कपूर और नीतू जी का हाल था।
यशराज ब्रैंड
दोनों ही एक्टर अपने अपने समय में यशराज फिल्म्स का चेहरा रहे हैं। एक समय था जब रोमांस मतलब ऋषि कपूर हुआ करता था।
सीधी बात नो बकवास
दोनों ही एक्टर हमेशा से अपने दिल की बात बोलने के लिए जाने जाते हैं। फिर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या सोच रहा है।
सुपरस्टार
दोनों ही अपने अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों का ही दौर बेहतरीन रहा है।
निगेटिव साइड
शाहरूख की निगेटिव साइड सबने देखी और अब रईस का सब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर ने अग्निपथ में जो रौफ लाला बन कर डराया है उसे कोई कभी नहीं भूलेगा।
23 साल पहले
MUST READ
23 साल पहले - बहन से रोमांस कर रहे थे सलमान, शाहरूख थे सुपरस्टार,कहां थे अजय


Click it and Unblock the Notifications

