VIDEO: शाहरुख खान के साथ ठुमके लगाती नजर आई रेखा, जया संग बैठे अमिताभ बच्चन ये क्या करने लगे

रेखा को बॉलीवुड की दिग्गज और सदाबहार एक्ट्रेस माना जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के चलते हर किसी को दीवाना बना चुकी हैं।उनका हर एक अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों दिग्गज अभिनेत्री रेखा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के दौरान वह शाहरुख खान के साथ नजर आ रही है।
रेखा और शाहरुख खान साथ में ठुमके लगाते आई नजर
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है की रेखा और किंग खान दोनों साथ में ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही साथ इस वीडियो में एक चीज सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस कर ली और यह था कि जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का रिएक्शन। दरअसल सोशल मीडिया पर यह सालों पुरानी वीडियो जो वायरल हो रही है वह एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान की है। इस दौरान रेखा और शाहरुख खान मंच पर खड़े नजर आते हैं और अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन गेस्ट की सीट पर बैठे हुए देखे जाते हैं।
रेखा और शाहरुख के डांस पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन
वीडियो के दौरान रेखा अपनी फिल्म नटवरलाल के गाने परदेसिया ये सच है पिया पर शाहरुख खान के साथ मंच पर ठुमके लगाती हुई नजर आती है। दोनों ने अपने डांस से हर किसी को इंप्रेस कर दिया। लेकिन इस वायरल वीडियो के दौरान अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का रिएक्शन भी कमरे में कैद हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है किवह ऑडियंस की सीट पर बैठकर रेखा और शाहरुख खान का डांस देखकर मुस्कुराते नजर आए।
वायरल वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिस गाने पर रेखा और शाहरुख खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं वह ओरिजनली अमिताभ और रेखा पर फिल्माया गया था। वायरल वीडियो को देखने के बाद में रेखा के इस अंदाज को देख हर कोई उन पर प्यार लुटाता हुआ नजर आया। लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा की बहुत ही खूबसूरत रेखा जी, आपने बहुत ही जबरदस्त डांस किया। एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि बिग बी का यह रिएक्शन बहुत ही जबरदस्त है। एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि शाहरुख खान तो बस मंच पर डांस कर रहे हैं, लेकिन इस गाने के असली हीरो तो बिग बी ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications