..................... Shahrukh Khan recalled in Kaun Banega Crorepati Season 3 that Sanjay Dutt had helped him Shahrukh Khan sanjay dutt friendship - Hindi Filmibeat

जब शाहरुख खान का हुआ झगड़ा, तो मुसीबत में बड़ा भाई बनकर आया स्टार, कहा- 'तुझे कोई छुए तो...'

Shahrukh Khan, Sanjay Dutt

शाहरुख खान को बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि उन्हें किंग खान के नाम से जाना जाता है। दरअसल आपको बता दें कि शाहरुख खान आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब उन्होंने काफी स्ट्रगल किया और आज के वक्त में उन्होंने एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर लिया है।

संजय दत्त को बड़ा भाई मानते हैं शाहरुख खान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2007 में शो कौन बनेगा करोड़पति के तीसरे सीजन के दौरान शाहरुख खान ने इसे होस्ट किया था। इसी दौरान संजय दत्त अपनी फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस की प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। लेकिन जब संजय दत्त हॉट सी पर बैठे तो शाहरुख ने उनके साथ में अपनी दोस्ती का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह मुंबई में नए-नए पहुंचे थे तो वह किसी को भी जानते नहीं थे। लेकिन उस समय उनकी संजय दत्त ने मदद की थी और तभी से वह उन्हें अपना बड़ा भाई मानने लगे थे।

जब शाहरुख खान की संजय दत्त ने की थी मदद

शाहरुख खान ने शो के दौरान कहा था कि "मेरा किसी से झगड़ा हुआ। लेकिन मैं मुंबई में नया-नया आया था और इसीलिए ना तो मेरा कोई दोस्त था और ना ही मुझे कोई जानता था। मैं किसी से उम्मीद भी नहीं लग सकता था। तब एक आदमी आया जो कि अपनी जीप लेकर मेरे पास में पहुंचा। वह और कोई नहीं बल्कि संजय दत्त थे। उन्होंने मुझे कहा कि अगर तुझे कोई छू भी ले तो मुझे बताना। वह बिल्कुल मेरे बड़े भाई की तरह है।"

शाहरुख खान का करियर

शाहरुख खान के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह दिल्ली से मुंबई 80 के दशक में आए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में रिलीज हुई टीवी सीरीज फौजी से की थी। इसके बाद में तकरीबन 4 साल बाद 1992 में आई फिल्म दीवाना से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में दिव्या भारती और ऋषि कपूर ने लीड किरदार निभाया था।

Read more about: shahrukh khan sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X