जब भरी महफिल में शाहरुख खान ने शादी के लिए प्रपोज किया प्रियंका चोपड़ा को, तब गौरी खान का घर बस....

Shahrukh Khan proposed Priyanka Chopra: हिंदी सिनेमा जगत में ऐसी कई सारी प्रेम कहानियां है जो कि बस पूरी नहीं हो पाई है। उन्ही प्रेम कहानियां में से एक है शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की, जी हां सही सुना आपने दोनों एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे। तो आज प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है, ऐसे में हम आपको उनके और शाहरुख की लवस्टोरी के बारें में एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।
प्रियंका चोपड़ा का 41वां जन्मदिन-
हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आप अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। वह दुनिया की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ब्यूटी पेजेंट विनर बनने से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आज हॉलीवुड तक में अपना परचम लहरा रही हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बात करने से नहीं कतराती हैं और हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आज सोशल मीडिया पर प्रियंका को जन्मदिन की कई सारी बधाईयां मिल रही है।
प्रियंका और शाहरुख की लवस्टोरी-
प्रियंका की दोस्ती भी बॉलीवुड में कई बड़े कलाकारों के साथ है, ऐसे ही शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका की काफी अच्छी दोस्ती रही है। शाहरुख और प्रियंका ने फिल्म में एकसाथ काम भी किया है। एक वक्त ऐसा भी था, जब शाहरुख का नाम प्रियंका के साथ जुड़ने लगा था।
प्रियंका चोपड़ा ने भी शाहरुख खान का साथ दो फिल्में बिल्लू और डॉन में काम किया है। इस फिल्म के बाद शाहरुख के साथ प्रियंका का नाम जोड़ा गया। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया तो अफवाहों को और हवा मिली।
इसके बाद एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा के लिए एक गाना गाते दिखे थे। उस गाने में वे अंग्रेजी में कहते दिखे थे- मैरी मी मैरी मी। इसके बाद प्रियंका हैरानी से उन्हें देखतीं और हंसती दिखी थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था।
इसके बाद शाहरुख खान और प्रियंका के रिलेशनशिप के रूमर्स को लेकर एक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही थी। खबरों के अनुसार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों की खबरों से शाहरुख का घर टूटने की कगार पर आ गया था।
इसके बाद एंट्री हुई शाहरुख के बेस्टी करण जौहर की और उन्होंने गौरी को संभाला था। हालांकि खबरें तो यह भी रहीं कि करण जौहर की वजह से प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड निकाला हो गया था, इसी वजह से उन्हें हॉलीवुड जॉइन करना पड़ा। खैर अब तो शाहरुख और प्रियंका दोनों की एक-दूसरे से अलग अपनी अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। परंतु इनकी कहानी के बारें में बातें आज भी होती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
