शाहरुख खान ने अपनी पहली फिल्म में निभाया था 'Gay' का किरदार, मूवी ने जीते थे दो नेशनल अवॉर्ड

Shah Rukh Khan Gay In First Film: शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है और आपको बता दे की एक्टर ने अभी तक अपने करियर में काफी सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में वीडियो है। पिछले साल तो उन्होंने बैक टू बैक तीन हिट फिल्में दे दी थी। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक नॉन इंग्लिश फिल्म में साइड किरदार निभा कर की थी।
शाहरुख खान की फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'इन विच एनी गिव्स इट दोस वंस' फिल्म की। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि यह अभिनेता ने इस फिल्म में एक समलैंगिक का किरदार निभाया था। फिल्म को साल 1989 में रिलीज किया गया था और यह नॉन इंग्लिश लैंग्वेज की टीवी फिल्म थी।
इस फिल्म को प्रदीप कृष्ण द्वारा डायरेक्ट किया गया और अर्जुन रैना को लीड किरदार में दिखाया गया। साथ ही रोशन सेठ और अरुंधती रॉय ने इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई थी। किसी के अलावा फिल्म में शाहरुख खान और मनोज बाजपेई ने भी काम किया। यह तब की बात है जब दोनों ही अभिनेता दिल्ली थिएटर सर्किट में एक्टर के तौर पर स्ट्रगल कर रहे थे।
हालांकि शाहरुख खान की इस फिल्म को कभी भी थिएटर में रिलीज किया ही नहीं गया क्योंकि टीवी के लिए इसे बनाया गया था। साल 1989 में इसे दूरदर्शन पर दिखाया गया था। इस फिल्म की कहानी को साल 1970 में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आर्किटेक्चर नई दिल्ली पर सेट किया गया। इसमें आनंद ग्रोवर नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है।
आनंद को एनी नाम से जाना जाता है और वह प्रिंसिपल, वाई.डी. का मजाक उड़ाने की वजह से मुसीबत में आ जाता है। इस फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे और हाल ही में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। जिसमें शाहरुख खान को समलैंगिक किरदार में दिखाया गया। एक्टर की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की गई और यही से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications


