..................... Shahrukh Khan not invited for Karan Deol's reception, once Sunny Deol vowed to never work with Shahrukh - Hindi Filmibeat

करण देओल के रिसेप्शन से गायब दिखे शाहरुख खान, फैंस ने याद किया जब सनी देओल ने 16 साल तक SRK से नहीं की थी बात

By Filmibeat Desk
shahrukh-khan-not-invited-for-karan-deol-reception-once-sunny-deol-vowed-to-never-work-with-shahrukh

Sunny Deol- Shahrukh Khan: सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी और रिस्पेशन में जहां रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, आमिर खान जैसे सितारे शिरकत लेते दिखे। वहीं फैंस को शाहरुख खान की कमी खली। इसी के साथ लोगों को याद आया वो वक्त जब सनी देओल और शाहरुख खान के बीच हुई थी तकरार।

साल था 1993.. शाहरुख खान और सनी देओल स्टारर फिल्म 'डर' रिलीज हुई थी। ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 1993 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी थी। फिल्म इतनी सफल रही थी, लेकिन इसके बाद फिर कभी सनी और शाहरुख ने साथ काम नहीं किया।

सनी देओल ने शाहरुख के साथ काम ना करने का प्रण लिया

सनी देओल की मानें तो इस फिल्म से यश चोपड़ा ने शाहरुख खान को सुपरस्टार बना दिया, जबकि उनके किरदार पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसकी रिलीज के साथ ही सनी देओल ने प्रण लिया था कि वे कभी यश चोपड़ा और शाहरुख खान के साथ काम नहीं करेंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। सनी देओल ने अपने पूरे करियर में कभी चोपड़ा कैंप की ओर नहीं देखा।

एक शो के दौरान सनी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "शाहरुख को मुझसे डर था क्योंकि वह गलत था। इसीलिए शायद हमने 16 सालों तक बात नहीं की। उनके अंदर जरूर कोई खोट रही होगी.."

विलेन को इतना ग्लोरिफाई कर दिया

फिल्म से सनी को सिर्फ इतनी समस्या था कि उन्हें नहीं पता था कि वे विलन को इतना ग्लोरिफाई करेंगे। एक्शन स्टार ने कहा- "मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग और एक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वो ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं।"

सालों बाद सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि- मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है.. लेकिन मैं फिर उनके साथ काम नहीं कर पाया। मुझे फिल्म शुरु करने से पहले नहीं बताया था कि फिल्म में विलेन को हीरो बना दिया जाएगा।

शाहरुख से दुश्मनी नहीं है, लेकिन हमारी बात नहीं होती

सनी ने बताया कि.. फिल्म डर में उन्हें उस सीन के दौरान बहुत गुस्सा आ रहा था, जहां शाहरुख उनपर चाकू से हमला करते हैं। सनी ने कहा- 'मैंने आपत्ति जताई थी कि मेरा किरदार नैवल मैरिन कंमाडो का है.. एक सीन में शाहरुख मुझ पर चाकू से हमला करते हैं.. मैंने कहा, यह कैसे हो सकता है.. कंमाडो को ऐसे हमलों के लिए ही तैयार किया जाता है.. और वह भी जब मैं हत्यारे को ही ढूंढ़ रहा हूं.. तो वो मुझ पर हमला कैसे कर सकता है.."

शाहरुख पर बात करते हुए सनी ने कहा, "ऐसा नहीं है कि शाहरुख से फिर मेरी कोई दुश्मनी हो गई.. लेकिन मैंने खुद को ही सबसे अलग कर लिया। हम कलीग हैं.. लेकिन हमारी बात नहीं होती।"

Read more about: sunny deol shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X