..................... Shahrukh Khan mother Latif Fatima Khan was close to the then Prime Minister Indira Gandhi - Hindi Filmibeat

इंदिरा गांधी के साथ नजर आ रही ये खूबसूरत मजिस्ट्रेट का बेटा कर रहा बॉलीवुड पर राज, पहचाना कौन?

Shahrukh Khan mother Latif Fatima Khan

शाहरुख खान को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है और उन्हें हर अंदाज में फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। उनका कॉन्फिडेंस और भाषा पर पकड़ फैंस को दीवाना बना देता है। लेकिन आपको बता दें कि शाहरुख खान को यह सब उनकी माल लतीफ फातिमा खान से मिला है। दरअसल लतीफ फातिमा खान के लिए हमेशा यही कहा जाता था कि वह अपने समय से काफी आगे चलती थी। एक वक्त था जब महिलाओं पर पाबंदी लगाई जाती थी। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। वह एक बेहतरीन ओहदे पर थी। इसी के अलावा वह इंदिरा गांधी जैसी प्राइम मिनिस्टर से भी नज़रे मिलाकर बात करती थी।

इंदिरा गांधी की करीबी थी शाहरुख खान की मां

शाहरुख खान की मां लतीफ फातिमा खान का नाम अपने समय की पावरफुल लेडिस में लिया जाता है। वह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के काफी करीब थी। लतीफ फातिमा खान ने इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उस वक्त महिलाओं के लिए ऐसे पढ़ाई करना कोई आम बात नहीं थी। इतना पढ़ने के बाद में शाहरुख खान की मां देश की प्रथम श्रेणी की मजिस्ट्रेट बन गई। उनकी खूबसूरती भी लाजवाब थी। वह पढ़ी-लिखी होने के साथ-साथ बेहद ही ग्रेसफुल और कॉन्फिडेंस थी।

शाहरुख खान के पिता भी रह चुके हैं रोमांस किंग

हमें शाहरुख खान की लव मैरिज के किस्से सुनने के लिए तो जरूर मिल जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि उनके माता-पिता भी मोहब्बत की दुनिया में एक खास मिसाल कायम कर चुके हैं। शाहरुख खान के पिता पेशावर के रहने वाले हुआ करते थे। वह एक एमए और एलएलबी थे। उनका और शाहरुख खान की मां का दूर-दूर तक कोई भी नाता नहीं था। लेकिन एक दिन लतीफ फातिमा एक हादसे का शिकार हुई और उनको अस्पताल जाना पड़ा। उस अस्पताल में शाहरुख खान के पिता ने उनको खून देकर उनकी जान बचाई। इन सब के बाद में मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा और कुछ वक्त के बाद में दोनों ने शादी कर ली। शाहरुख के पिता लतीफ फातिमा खान से 11 साल उम्र में बड़े हुआ करते थे।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X