जब पत्नी गौरी खान के साथ किराए के घर में रहते थे शाहरुख खान, चंकी पांडे के घर करने जाते थे ये काम

Chunky Panday Shah Rukh Khan

Chunky Pandey Relation With Shah Rukh Khan: चंकी पांडे बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। चंकी पांडे ने टाइम आउट विद अंकित में उन्होंने शाहरुख खान की शुरुआती दिनों को लेकर भी बात की और खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी गौरी खान के साथ किराए के घर में रहते थे।

चंकी पांडे ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि जब वह मुंबई आए थे तो उनके पहले दोस्तों में से एक मेरा छोटा भाई चिक्की भी था। वह दोनों अभी बहुत अच्छे दोस्त हैं। तब शाहरुख और गौरी खान साथ में किराए के घर में रहते थे और वह मेरे भाई से मिलने भी आया करते थे। सभी बैठकर वीडियो कैसे देखा करते थे और इसीलिए अक्सर दोनों हमारे घर आते थे।"

चंकी पांडे ने आगे कहा कि "मुझे हमेशा से पता था कि शाहरुख खान सुपरस्टार बनेंगे। क्योंकि उनमें कुछ बात थी और आप भी उस आग को देख सकते हैं। वह हमेशा से ही उनमें मौजूद थी। सुपरस्टार बनने से पहले भी उन्हें वह टैलेंट था और इसीलिए मुझे पता था कि वह कहां जा रहे हैं। मुझे उन पर गर्व है कि मैं उसे तब से जानता हूं और वह बिल्कुल नहीं बदले हैं।"

हालांकि चंकी पांडे से पहले उनकी बेटी अनन्या पांडे ने खुलासा किया था कि उन्होंने बचपन में शाहरुख खान के घर पर समय बिताया। इसी के अलावा वह सुहाना खान की भी काफी अच्छी दोस्त है और साथ में खेलने के लिए वह शाहरुख खान के घर भी जाती थी। जिसको लेकर अनन्या पांडे ने काफी कुछ कहा था।

अनन्या पांडे ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि वह बहुत सरल इंसान है और वह सामने वाले को बादशाह जैसा महसूस करते हैं और यह उनके अंदर बहुत ही कमाल की खासियत है। शाहरुख खान सर बहुत ही कमाल के इंसान है।" अक्सर अनन्या पांडे और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को भी साथ में देखा जाता है।

More from Filmibeat

Read more about: chunky panday shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X