अजय देवगन के ऑफस्क्रीन रोमांस पर भारी पड़ेगें शाहरूख- काजोल!

By Neeti

[फीचर] रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'दिलवाले' की घोषणा क्या की, फिल्म इंडस्ट्री समेत सभी सिनेमाप्रेमी इस फिल्म से जुड़ी जानकारी निकालने में लग गए हैं। बहरहाल, दर्शक तो यह सोचकर ही खुश हैं कि सालों बाद एक बार फिर शाहरूख खान- काजोल की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेगी।

shahrukh khan

जैसे ही रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म का नाम मीडिया के सामने रखा, लोगों के दिमाग में एकबारगी 21 साल पहले आई फिल्म 'दिलवाले' छा गई। अजय देवगन और रवीना टंडन की इस सुपरहिट फिल्म ने अपने जमाने में कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म के गाने, डॉयलोग के साथ ही लोगों ने अजय-रवीना की जोड़ी को सिर आंखों पर चढ़ाया था।

रवीना टंडन के लिए तो यह फिल्म जादूगरी साबित हुई थी। दिलवाले के साथ ही वह बॉलीवु़ड की सुपरहिट एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार हो गई थीं। जबकि आपको बता दें, दिलवाले के पहले एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने वाली रवीना को एक अदद फिल्म की दरकार थी।

पढ़ें- शाहरुख खान, काजोल की 'दिलवाले' साल 2015 की ब्लॉकबस्टर!

1994 में जब फिल्म दिलवाले रिलीज को तैयार थी, उसी वक्त अजय देवन और रवीना के अफेयर की खबरों ने भी खूब बाजार गर्म किया था। जिसका नतीजा था कि फिल्म देखने के लिए लोग उतावले हुए जा रहे थे। एक ओर जहां थे सुपरहिट एक्शन हीरो अजय देवगन, वहीं दूसरी ओर थीं फ्लॉप रवीना। बहरहाल, अफेयर की खबरों ने असर दिखाया और फिल्म हो गई सुपरहिट। लिहाजा, यह कह सकते हैं कि इनके ऑफस्क्रीन रोमांस ने इन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

वहीं, 21 साल बाद जब 'दिलवाले' वापस खबरों में छा रही है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय- रवीना के ऑफस्क्रीन रोमांस पर शाहरूख- काजोल का ऑनस्क्रीन भारी पड़ेगा। क्योंकि यह तो सभी जानते हैं कि ऑनस्क्रीन रोमांस में शाहरूख -काजोल की जोड़ी का कोई तोड़ नहीं है। लेकिन वहीं, रियल लाइल में ये सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X