23 Years: हीरो-हीरोइन की तो निकल पड़ी, 1000 हफ्तों तक चली फिल्म, ब्लॉकबस्टर डेब्यू
यूं तो बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो कई दशकों बाद भी ऑडिएंस के दिलों में उतनी ही ताजा रहती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 23 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। जरा सोचिए 23 साल और ये फिल्म आज भी ऑडिएंस को इंप्रेस करने की ताकत रखती है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की क्लासिक रोमैंटिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया की। शाहरुख खान-काजोल की ये दशकों से हर जनरेशन की फेवरेट फिल्म बनी हुई है।
[अक्षय कुमार की 400 करोड़ी फिल्म, 2.0 को लेकर आई तगड़ी खबर, फैन हैं तो तारीख लिख लीजिए]
वहीं ये फिल्म बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टर ऐसी डेब्यू फिल्म है जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो गई। ये डायरेक्टर और कोई नहीं बल्कि आदित्य चोपड़ा हैं। इस फिल्म से शाहरूख- काजोल जहां सुपरस्टार बने। वहीं, इनकी शाहरूख- काजोल, करण जौहर की दोस्ती भी गहराती गई। आज डीडीएलजे की बदौतल ही शाहरुख काजोल की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ी मानी जाती है।

डीडीएलजे ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड कायम किया है। इतना ही नहीं बल्कि यह 1000 हफ्तों तक सिनेमाघर में चलने वाली बॉलीवु़ड फिल्म भी है। शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म के दौरान ऐसी दोस्ती हुई कि आज तक ये कायम है। फिल्म से जुड़ी कई मजेदार यादें हैं और हम आज फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे। इसके साथ ही जानें फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications