..................... Shahrukh Khan is the only actor in the film industry who completed the journey from negative characters to superheroes|शाहरुख खान हैं फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते एक्टर जिसने नेगेटिव किरदारों से तय किया सुपरहीरो तक का सफर| - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान हैं फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते एक्टर जिसने नेगेटिव किरदारों से तय किया सुपरहीरो तक का सफर

Shahrukh Khan

कॅरियर के शुरुआती दौर में जब एक्टर्स काफी सोच समझकर अपने लिए फिल्में चुनते हैं। फिल्मों के चुनाव में एक्टर्स अपने किरदारों की लंबाई और उनके महत्व के साथ-साथ इस बात का भी खास ध्यान रखते हैं कि उनके किरदार का शेड क्या है! आमतौर पर शुरुआती कॅरियर के लिए नकारात्मक किरदारों को अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन जिस पर अपनी अलग पहचान बनाने की धुन सवार हो वह कहां रुकने वाला होता है। इसी धुन में शाहरुख खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर बन गये जिसने नकारात्मक किरदारों से अपना कॅरियर शुरू तो किया लेकिन आज फिल्मों में वह सुपरहीरो का किरदार निभा रहे हैं। शाहरुख खान ने हीरो की परिभाषा ही बदलकर रख दी।

आइए आपको शाहरुख खान के इस सफर से करवाते हैं रुबरु

बाजीगर से हुई शुरुआत :

बाजीगर से हुई शुरुआत :

शाहरुख खान के नकारात्मक किरदारों का सिलसिला 1993 में आयी फिल्म 'बाजीगर' से शुरू हुआ था। फिल्म में शाहरुख ने काजोल और शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रिन शेयर किया था। फिल्म में शाहरुख खान के किरदार को देखकर लोगों ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली थी कि हीरो कभी ऐसा हो सकता है। लोगों को डर था कि कहीं इस फिल्म के बाद शाहरुख का कॅरियर पूरी तरह से खत्म ना हो जाए। लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उल्टा...।

डर और अंजाम में बने सिरफिरा आशिक :

डर और अंजाम में बने सिरफिरा आशिक :

इसी साल आयी शाहरुख खान की फिल्म 'डर'। इसमें भी शाहरुख का नेगेटिव किरदार था। फिल्म में शाहरुख ने एक ऐसे आशिक का रोल किया था जो अपनी प्रेमिका, जूही चावला, की जिंदगी को नर्क बना देता है। जूही के अपोजिट फिल्म में सनी द्योल नजर आये थे लेकिन फिल्म में सनी से ज्यादा चर्चा शाहरुख की हुई थी। इसके अगले साल आयी माधुरी दीक्षित की फिल्म 'अंजाम'। इस फिल्म में भी शाहरुख ने एक सिरफिरे आशिक का किरदार निभाया था जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता था, किसी का खून भी कर सकता था।

डुप्लीकेट में डबल रोल :

डुप्लीकेट में डबल रोल :

फिल्म 'डुप्लीकेट' में शाहरुख खान का डबल रोल था। यह कॉमेडी एक्शन मूवी थी। फिल्म में शाहरुख खान ने एक सकारात्मक और एक नकारात्मक किरदार निभाया था। यहां भी शाहरुख द्वारा निभाया गया उनका नेगेटिव रोल, उनके पॉजीटिव रोल पर भारी पड़ गया।

जोश में आया शाहरुख का नेगेटिव रोल :

जोश में आया शाहरुख का नेगेटिव रोल :

शाहरुख खान ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'जोश' में नकारात्मक किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ चंद्रचुड़ सिंह और ऐश्वर्या राय भी नजर आये थे। हालांकि यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन शाहरुख के नेगेटिव रोल ने काफी तारीफें बटोरी थी।

जीरो में सुपरस्टार और फैन बने शाहरुख :

जीरो में सुपरस्टार और फैन बने शाहरुख :

साल 2018 में आयी फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान ने एक बार फिर से डबल रोल निभाया था। फिल्म में वह सुपरस्टार के साथ-साथ अपने फैन की भूमिका में भी नजर आये थे। खास बात यह रही कि फिल्म में उनके फैन का रोल एक बौने का था। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आयी थी। हालांकि यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी।

रा वन और ब्रह्मास्त्र का सुपरहीरो :

रा वन और ब्रह्मास्त्र का सुपरहीरो :

फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाते-निभाते शाहरुख खान बन रोमांस किंग बन गये और लाखों दिलों पर राज करने लगे, यह किसी को नहीं पता चला। इसके बाद आया शाहरुख का सुपरहीरो वाली फिल्मों का दौर... फिल्म 'रा वन' में जहां वह सुपरहीरो जी वन के किरदार में नजर आये थे वहीं हाल में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान ने वानर अस्त्र का किरदार निभाया। फिल्म में उनका कैमियो रोल था लेकिन दर्शकों को उनका किरदार काफी ज्यादा पसंद आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X