कभी प्यार-कभी तकरार..इनकी दोस्ती थी शानदार..लेकिन आई दुश्मनी की दीवार!
बॉलीवुड में कौन किसका अपना है कौन कब पराया हो जाए कोई भी नहीं जानता ।कभी किसी की दोस्ती की खबरें आती हैं तो अगले ही दिन उसकी दुश्मनी की खबरें आती हैं।इन सब के बीच कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी दोस्ती दुश्मनी तो चलते ही रहती है।
शाहरूख खान और ऋतिक रोशन ऐसे ही स्टार्स हैं जिन्होंने कभी खुशी कभी जैसी हिट फिल्म में भाई थे और लोगों ने इन्हें काफी पसंद भी किया था। इसके बाद शाहरूख खान और ऋतिक रोशन काफी अच्छे दोस्त भी बने लेकिन दोस्ती भी ज्यादा दिन नहीं चली।

ऋतिक और शाहरूख के बीच दुरियां बढीं। रईस और काबली साथ में रिलीज होगी और इस क्लैश में किसी एक स्टार का घाटा लगना तो तय है।
दोनों की दोस्ती के पीछे असल में दोनों स्टार्स की पत्नी गौरी खान और सुजैन खान थीं। दोनों एक समय में बिजनस पार्टनर भी थी इस वजह से शाहरूख खान और ऋतिक रोशन की दोस्ती बढ़ी थी।
जब ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार है आई थी तब भी ऐसी खबरें लिखी गई थीं कि अब शाहरूख का समय खत्म होने वाला है क्योंकि ऋतिक जैसे स्टार की बॉलीवुड में एंट्री हुई है।
हालांकि शाहरूख खान या ऋतिक रोशन पर कभी भी इन बातों का असर नहीं हुआ। लेकिन फिर असर करने के लिए कई और भी बातें थीं जिसका दोनों के रिश्तों के असर पड़ा। दरअसल इनका कोल्ड वार तब से शुरू हुआ है जब से राकेश रोशन ने इसकी घोषणा की काबली भी 26 जनवरी को रिलीज होगी जिस दिन रईस रिलीज हो रही है।
शाहरूख खान राकेश रोशन की काफी इज्जत करते हैं क्योंकि उनकी करण अर्जुन और कोयला जैसी फिल्मों के शाहरूख खान हिस्सा रहे हैं। जुलाई में वो इस क्लैश को रोकने के लिए मिले भी थे और बिना किसी फिल्म का नाम लिए वो राकेश रोशन के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी।
इस साल ऋतिक रोशन की बर्थडे पार्टी पर भी शाहरूख खान ऋतिक के यहां नजर आए थे। हालांकि राकेश रोशन ने इतना जरूर कंफर्म किया है कि कृष 4 शाहरूख खान की फिल्म द रिंग के साथ क्लैश नहीं करेगी।
ऋतिक रोशन और शाहरूख खान की प्रियंका चोपड़ा के साथ बहुत ही क्यूट तस्वीर।
शाहरूख खान, ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन एक साथ स्टेज पर वॉक करेत हुए। तीनों हमेशा से ही साथ में काफी अच्छे लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications









