एक स्टार..इतने ब्लॉकबस्टर..दिलीप कुमार का तोड़ा रिकॉर्ड
शाहरूख खान पिछले 24-25 सालों से लगातार बॉलीवुड के बादशाह हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म दिवाना में ही दिखा दिया था कि वो लंबे रेस के घोड़े हैं। उसके बाद से लेकर आज तक शाहरूख ने हर तरह की फिल्में की।
[तस्वीरें: बॉलीवुड का सबसे हॉट 'कपल फोटोशूट'...देख के उड़ेंगे होश!]
शाहरूख खान फिल्म इंडस्ट्री में लगताकर जमे हुए हैं और बने हुए हैं। उनकी अपनी बनाई एक अलग ही जगह है जिसको कोई इतने सालों में लेना तो दूर पहुंच भी नहीं पाया है। शाहरूख कभी कंट्रोवर्सी में पड़े तो कभी जबान भी फिसली और उनके करियर में भी बुरा दौर आया लेकिन इन सब के बाद वो बढ़ते गए ।
फिल्मों में अपने रोमांटिक इमेज की वजह से वो रोमांस किंग भी कहलाए।उन्होंनें अपने फैन्स और बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्मे दी। जितनी ब्लॉकबस्टर फिल्में शाहरूख खान ने दीं हैं उतनी उनके समकालीन किसी भी स्टार ने नहीं दी है चाहे वो सलमान हों या आमिर।
शाहरूख अपने पर्सनल लाइफ में भी सबसे सक्सेसफुल इंसान माने जाते हैं। वो अपनी पत्नि और बच्चों से भी उतना हीं प्यार करते हैं और उनके लिए हमेशा समय निकाल हीं लेते हैं।
शाहरूख खान ने जब फौजी सिरियल में काम किया था तो बेहद सिंपल दिखने वाले शाहरूख के बारे में सबका यही मानना था कि लुक्स नहीं अच्छे हैं कैसे चलेगा..
[सलमान का गुस्सा तो कैटरीना की डांट !]
लेकिन अब वो 50 की उम्र में भी हर किसी के दिल पर राज करते हैं। देखिए शाहरूख की ऐसी हीं फिल्में जिन्होंने बनाया इतिहास


Click it and Unblock the Notifications
