ब्रह्मास्त्र से पहले इन फिल्मों में शाहरुख खान निभा चुके हैं कैमियो रोल
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में मेकर्स ने जिस तरह से हर दिन छोटी-छोटी जानकारियों को साझा किया था, उसमें सबसे खास जानकारी फिल्म में शाहरुख खान का 'वानर अस्त्र' का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख ने एक प्रोफेसर का किरदार निभाया जो ब्रह्मास्त्र के एक हिस्से की रक्षा करने के साथ-साथ वानर अस्त्र का मालिक भी है। फिल्म में शाहरुख के इस कैमियो रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के सीन्स को उनके फैंस ने वायरल भी किया है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब एसआरके ने किसी फिल्म में कैमियो रोल निभाया था। इससे पहले भी वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में कैमियो किरदार निभा चुके हैं।
आइए जानते कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनमें किंग खान ने निभाये कैमियो रोल

भूतनाथ :
साल 2008 में आयी फिल्म 'भूतनाथ' और 2014 में आयी इसकी सीक्वल फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' में शाहरुख खान ने कैमियो रोल निभाया था। अमिताभ बच्चन स्टारर इन फिल्मों में शाहरुख ने बंकू के पिता का किरदार निभाया था जो नेवी में ऑफिसर है। फिल्म 'भूतनाथ' तो काफी सफल रही लेकिन 'भूतनाथ रिटर्न्स' ज्यादा कमाल नहीं कर पायी।

बॉम्बे टॉकीज
साल 2013 में करण जौहर के निर्देशन वाली फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' में शाहरुख खान ने कैमियो किरदार निभाया था। यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई और बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी। यह फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 100 साल पूरे होने की खुशी में बनायी गयी थी। फिल्म में एसआरके एक गाने के दौरान नजर आते हैं।

ऐ दिल है मुश्किल
साल 2016 में आयी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरुख ने कैमियो रोल निभाया था। हालांकि रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर यह फिल्म भी खास कमाल नहीं कर पायी थी। फिल्म में शाहरुख ने ऐश्वर्या राय के ऑनस्क्रीन एक्स पति का किरदार निभाया था। शाहरुख द्वारा इस फिल्म में रणबीर कपूर को बोला गया 'एक तरफा मोहब्बत की ताकत' वाला डायलॉग दर्शकों को काफी पसंद आया था।

ट्यूबलाइट
साल 2017 में आयी सलमान खान स्टारर फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आये थे। फिल्म में शाहरुख की एंट्री तब होती है जब इसका क्लाइमेक्स शुरू होता है। फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख ने एक जादूगर का किरदार निभाया था। हालांकि शाहरुख का जादूगर वाला अवतार और उनका कैमियो रोल भी इस फिल्म को बचा नहीं पाया और फिल्म फ्लॉप हो गयी।

रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
आर. माधवन स्टारर फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' में शाहरुख खान ने नरेटर का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख की एंट्री काफी दिलचस्प तरीके से हुई थी, जिसका खुलासा माधवन ने खुद ही किया था। माधवन ने बताया कि फिल्म 'जीरो' की शूटिंग के दौरान उन्होंने 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' की कहानी के बारे में थोड़ा सा बताया था। बाद में जब शाहरुख के साथ जब उनकी फोन पर बात हुई थी तो एसआरके ने खुद ही कहा था कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। भले ही माधवन उन्हें कोई भी किरदार दे। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह खुद को नरेटर के तौर पर देखना पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications