सलमान की किक पर भारी पड़ेगी शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर
बॉक्स ऑफिस के तीन धुरंधर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान। लेकिन किंग तो एक ही होता है। बादशाह शाहरुख खान तो वैसे ही किंग खान हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस का किंग कौन होगा इस साल इसका फैसला होना अभी बाकी है। सलमान खान की फिल्म किक अभी तक साल 2014 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। लेकिन शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
दो दिन बाद दीवाली पर रिलीज हो रही हैप्पी न्यू ईयर को लेकर क्रिटिक्स का भी कहना है कि ये बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। क्योंकि दीवाली पर लोगों की लगातार चार दिन की छुट्टियां हैं। और आने वाले दो हफ्तों तक कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। दूसरी तरफ शाहरुख खान की मार्केटिंग स्ट्रैटजी के चलते हैप्पी न्यू ईयर दुनिया भर में काफी सुर्खियां बटोर रही है।
तो आइये जानते हैं कुछ तथ्य जिनके चलते हम ये जान सकने में सफल हो सकते हैं कि हैप्पी न्यू ईयर और किक के बीच की प्रतियोगिता कितनी मुश्किल है। इस प्रतियोगिता में किसकी विजय होगी खैर ये जानने के लिए तो कुछ दिन और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications