..................... Shahrukh Khan had to separate from his mother and go to his grandmother house at the age of 5. - Hindi Filmibeat

ज़ब बचपन में ही Shahrukh Khan को उनकी मां ने कर दिया था खुद से अलग, वजह सुन हो जाएंगे हैरान

Shah Rukh Khan, Jawan

Shahrukh Khan: शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा का दिग्गज अभिनेता माना जाता है। वह बॉलीवुड के किंग खान कहे जाते हैं और उनकी दमदार ने हर किसी का दिल चुरा लिया है। आज के समय में शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी हो चुकी है। वैसे तो एक्टर से जुड़े हुए कई किस्से ऐसे हैं जो कि काफी दिलचस्प है। लेकिन आज हम आपको शाहरुख खान से जुड़ा हुआ एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं जिसे सुन आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। दरअसल एक्टर को 5 साल की उम्र में ही उनकी मां ने खुद से अलग कर दिया था।

5 साल की उम्र में शाहरुख़ हुए मां से अलग

शाहरुख खान को उनके बेहतरीन अंदाज को लेकर पसंद किया जाता है। लेकिन एक बार शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के शो में पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी खुलासे किया। इसी दौरान एक्टर ने बताया कि उनको 5 साल की उम्र में ही उनकी मां ने खुद से दूर कर दिया। इस पर शाहरुख खान ने कहा कि "मेरे परिवार में मैं पहला लड़का हुआ और मेरी मां की तरफ से कोई भी लड़का नहीं था।"

नानी घर बीता एक्टर का बचपन

इसी शो के दौरान शाहरुख खान ने बताया कि "मैं जब 5 से 6 साल का हुआ तो मेरी नानी ने मुझे गोद ले लिया और कहा कि इस हमको दे दो। इसी के चलते कुछ सालों तक मेरा बचपन नानी के घर बेंगलुरु में बीता। लेकिन कुछ सालों के बाद में मेरी मां को इस बात का एहसास हुआ कि मेरे बिना उनका दिल नहीं लगता है और उन्होंने मुझे वापस बुला लिया।"

शाहरुख़ खान का वर्कफ्रंट

अगर हम शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि जब उनकी 'जवान' फिल्म आई तो दर्शकों द्वारा काफी इसे पसंद किया गया। लेकिन एक्टर के फैंस हमेशाउनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शाहरुख खान को 'डंकी' फिल्म में देखा जाने वाला है। इसी के अलावा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में भी वह कैमियो का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Read more about: shah rukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X