..................... Shahrukh Khan had to change his name to marry Gauri - Hindi Filmibeat

गौरी से शादी करने के लिए जब शाहरुख खान को बदलना पड़ा था अपना नाम, फिर इस तरह पूरी हुई थी लवस्टोरी

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की लवस्टोरी को लेकर पहले भी एक्टर ने कई सारे खुलासे किए हैं। लेकिन हाल ही में दोनों की शादी और लवस्टोरी को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है, जिससे साफ पता चलता है कि शाहरुख अपनी पत्नी गौरी को कितना प्यार करते हैं। शाहरुख ने गौरी के लिए अपना नाम बदलकर हिंदू नाम रखा था ताकि शादी अच्छे से हो सके।

जाहिर है कि आज के वक्त में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख खान पर लाखों लड़कियां मरती हैं। एक्टर की फीमेल फैन्स काफी ज्यादा है, लेकिन वह सालों पहले अपना दिल गौरी खान पर हार बैठे थे।

सभी जानता है कि इनका ये प्यार बचपन वाला है। कहते है गौरी के लिए शाह रुख खान ने दिल्ली से मुंबई का सफर तय किया था। आज ये कपल बॉलीवुड का सबसे पावर कपल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौरी से शादी के लिए शाहरुख को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

अभिनेता ने अपने प्यार की खातिर वो सब किया जो एक सच्चा आशिक करता है। जी हां, उन्होंने गौरी के लिए अपना नाम तक बदल डाला था। जब वह शादी करने वाले थे तब उन्होंने अपना नाम जीतेंद्र कुमार तुली रख लिया था।

दरअसल, गौरी के साथ अपनी हिंदू शादी के लिए अभिनेता को अपना नाम बदलना पड़ा था। जब वह हिंदू रीति-रिवाजों और परंपरा में गौरी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे, तो किंग खान ने अपना मुस्लिम नाम शाहरुख खान बदलकर 'जीतेंद्र कुमार तुल्ली' रखा था।

मुश्ताक शेक की किताब के अनुसार शाहरुख ने दोनों सितारों को ट्रिब्यूट देने के लिए यह नाम रखा था। बता दें, सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी गौरी को भी अपने निकाह समारोह के लिए अपना नाम बदला था। किताब के मुताबिक, शाहरुख से निकाह के लिए उन्होंने अपना नाम गौरी से बदलकर आयशा रख लिया था।

खैर आज तो शाहरुख खान और गौरी खान अपने जीवन में काफी खुश है लेकिन शादी के लिए दोनों ने बहुत संघर्ष किया था। कहते हैं ना कि प्यार सच्चा हो तो आखिर में सब ठीक हो ही जाता है, उसी तरह से शाहरुख और गौरी की लवस्टोरी है। गौरतलब है कि गौरी और शाहरुख आज पवर कपल के तौर पर जाने जाते हैं और दोनों अपनी सफल जीवन का आनंद ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X