पठान के इस सीन को करने में आयी थी शाहरुख खान को सबसे ज्यादा दिक्कत

करीब 4 सालों के बाद फिर से वापसी कर रहे बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का ट्रेलर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 25 जनवरी को फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। शाहरुख ने ट्विटर पर '#AskSRK' सेशन किया था, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों का बड़े ही मजेदार ढंग से जवाब दिया। इसी कड़ी में उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म 'पठान' के किस सीन को करने में उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किल आयी।

दीपिका से लेनी पड़ी मदद :
'#AskSRK' सेशन के दौरान एक लड़की ने शाहरुख से पूछा कि आप रील के एक पठान का हुक स्टेप चैलेंज क्यों नहीं देते हैं? इस सवाल का मजेदार ढंग से जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा, "अरे मुझसे ही इतनी मुश्किल से हुआ। दीपिका ने मेरी काफी मदद की।" फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' को काफी पसंद किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम पर इस गाने के हुक स्टेप पर ढेर सारी रील्स भी बन रही हैं।

पठान के ट्रेलर पर घरवालों का रिएक्शन :
एक और इंटरनेट यूजर ने जब शाहरुख खान से '#AskSRK' सेशन के दौरान पूछा कि पठान के ट्रेलर पर घरवालों का रेस्पॉन्स? शाहरुख खान ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर देखकर उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान का रिएक्शन सबसे मजेदार रहा। शाहरुख ने कहा, "छोटे वाले को जेट पैक सिक्वेंस सबसे ज्यादा पसंद आया। वह सोचता है कि मैं इस तरह से कहीं और चला जा सकता हूं।"

ट्रेलर में नहीं, फिल्म में दिखेगा टाइगर का जलवा :
फिल्म 'पठान' के ट्रेलर में सलमान खान कहीं नजर नहीं आए हैं, लेकिन फिल्म में वह टाइगर के कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। इस साल सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी दिखेंगी। साथ ही यह भी कयास लगाया जा रहा है कि 'टाइगर 3' में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











