शाहरूख खान - गौरी खान की एनिवर्सरी- 5 साल धर्म बदल कर रहे शाहरूख, कुर्ता फाड़ कर गाते ये गाना
शाहरूख खान और गौरी खान आज अपनी शादी की 29वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर फैन्स इस पावर कपल को लगातार बधाईयां दे रहे हैं। लेकिन शाहरूख और गौरी की प्रेम कहानी भी आसान नहीं थी और दोनों ने भी अपने प्यार को अंजाम देने के लिए काफी उतार चढ़ाव का सामना किया।
शाहरूख खान और गौरी खान के मुस्लिम और हिंदू धर्म भी उनके एक होने में काफी बड़ी समस्या थे। ये समस्या ऐसी थी कि शाहरूख खान, गौरी के परिवार के सामने पांच साल तक हिंदू होने का झूठ बोलते रहे और हिंदू होने का नाटक भी करते रहे।

आखिरकार शाहरूख खान भांडा फूट गया और गौरी के परिवार को उनकी शादी के लिए राज़ी होना पड़ा। बात करें अगर दोनों की प्रेम कहानी की तो दोनों की मुलाकात हुई थी 1984 में एक पार्टी के दौरान। उस समय शाहरुख थे 18 साल के और गौरी थीं 14 साल की।


Click it and Unblock the Notifications