सोशल मीडिया पर इन 6 लोगों को फॉलो करते हैं शाहरुख खान, जानिए कौन हैं वो 6 लोग

SRK

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का नाम तो सभी ने सुना है। अगर यूं कहा जाए कि 'डॉन' को जानने के लिए उनका नाम ही काफी होता है, तो गलत नहीं होता। शाहरुख खान ने अपनी पहचान सिर्फ एक बॉलीवुड एक्टर ही नहीं बल्कि ग्लोबल एक्टर के तौर पर बनायी है। उनके चाहने वालों और फैंस की लिस्ट भी काफी लंबी है। बात अगर सोशल मीडिया पर की जाए तो इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के 34.1 मिलीयन फॉलोवर्स हैं। वहीं उनकी पत्नी गौरी खान के 4.6 मिलियन, बेटी सुहाना खान के 3.1 मिलियन और बेटा आर्यन खान के 2.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। यानी सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स के मामले में शाहरुख खान अपनी पत्नी और दोनों बच्चों से मिलो आगे निकल चुके हैं। लेकिन जब इंस्टाग्राम पर फॉलो करने की बारी आयी तो उस मामले में शाहरुख खान काफी Choosy निकले। इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते हैं।

आइए आपको बताते हैं, सोशल मीडिया पर किंग खान कौन से 6 लोगों को फॉलो करते हैं :

गौरी खान :

गौरी खान :

शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान से बेहद मोहब्बत करते हैं और इस बात को जताने में वह कोई कमी भी नहीं छोड़ते हैं। इंस्टाग्राम पर जिन लोगों को शाहरुख खान फॉलो करते हैं उनमें उनकी पत्नी गौरी खान भी शामिल हैं। शाहरुख अक्सर अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

सुहाना खान :

सुहाना खान :

सोशल मीडिया पर सुहाना खान के 3.1 मिलीयन फॉलोअर्स हैं, जिनमें उनके पापा शाहरुख खान भी शामिल हैं। सुहाना अपने पापा शाहरुख की लाडली है। शाहरुख गाहे-बगाहे ही अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते हैं।

आर्यन खान :

आर्यन खान :

शाहरुख खान जिन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, उनमें उनका बड़ा बेटा आर्यन खान भी शामिल है। शाहरुख ना सिर्फ अपने बेटे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, बल्कि उनके पोस्ट पर अपनी नजरें भी बनाए रखते हैं। कई बार शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट भी किया है, जिसका आनंद फैंस भी उठाते हैं।

पूजा ददलानी :

पूजा ददलानी :

शाहरुख खान की फॉलोइंग लिस्ट में पूजा ददलानी भी शामिल है। पूजा शाहरुख खान की सिर्फ मैनेजर ही नहीं, बल्कि उनकी काफी अच्छी दोस्त भी हैं। पूजा ददलानी पिछले कई सालों से शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं।

आलिया छिब्बा :

आलिया छिब्बा :

इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान जिन खास लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें आलिया छिब्बा का नाम भी शामिल है। आलिया शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के भाई विक्रांत की बेटी हैं। इस रिश्ते से शाहरुख खान आलिया छिब्बा के फूफा हुए।

काजल आनंद :

काजल आनंद :

शाहरुख खान के फॉलोइंग लिस्ट में आखिरी नाम काजल आनंद का है। काजल पेशे से वकील हैं और कई सेलिब्रिटीज के केस हैंडल कर चुकी हैं

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X