बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की पहली सैलरी थी महज़ 50 रुपए, आज है करोड़ो का प्राइवेट जेट

Shahrukh Khan First Salary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान अपनी फिल्मों के लिए काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। बता दे कि उनकी फिल्में उनके नाम से ही हिट हो जाती हैं। फिल्म 'पठान' से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक धमाकेदार कमबैक किया। इतना ही नहीं बता दें कि शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबरदस्त है। लेकिन शाहरुख खान को किंग खान यूं ही नहीं कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया है।
शाहरुख खान की पहली सैलरी का किस्सा
दरअसल शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगल के दोनों को याद किया। जिसको सुनकर आपको भी उनके शब्दों पर यकीन होना काफी मुश्किल होगा। इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें पहली बार कितनी सैलरी मिली थी। आज हम आपको उनका यह दिलचस्प किस्सा सुनाने वाले हैं।
ताजमहल देखने पहुंचे शाहरुख खान
बता दे कि शाहरुख खान ने इंटरव्यू में बताया कि उनको अपनी पहली सैलरी के रूप में ₹50 मिले। इसके बाद वह ताजमहल घूमने गए थे। एक्टर ने कहा कि "टिकट खरीदने के बाद मेरे पास इतने पैसे बचे थे कि मैं एक लस्सी खरीद पाऊं। जैसे ही मैंने लस्सी खरीदी उसमें एक मधुमक्खी गिर गई थी। इसके बाद मैंने गिलास से उस मधुमक्खी को निकाल कर फेंक दिया और लस्सी को पी लिया।" लेकिन बाद में शाहरुख खान ने बताया कि जब वह लौट रहे थे तो पूरे रास्ते भर उनको उल्टियां होती रही।
शाहरुख खान का करियर
शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआती दिनों में काफी ज्यादा स्ट्रगल किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन इंडस्ट्री से की और आज वह बॉलीवुड के एक जाने पहचाने चेहरे बन चुके हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में आते रहते हैं। बता दे कि उन्होंने गौरी खान के साथ में शादी की और अब वह तीन बच्चों के पिता भी बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications