नो किसिंग पॉलिसी पर बोली शाहरुख खान की 39 साल की हीरोइन, कहा- 'मैं किसी की पत्नी हूं, इसलिए...'

बॉलीवुड फिल्मों में आज के समय पर किसिंग सीन और बोल्ड सीन देना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। इतना ही नहीं हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी ने उनके साथ में एक इंटिमेट सीन दिया था और इसके बाद वह काफी चर्चा में भी आ गई। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो कि पहले ही नो किसिंग नो इंटिमेट सीन का एग्रीमेंट साइन करवा लेती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो की साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है।
शाहरुख खान की फिल्में नजर आई थी प्रियामणि
दरअसल हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की जवान गैंग की प्रियामणि की। एक्ट्रेस को फिल्म में शाहरुख खान के साथ में देखा गया था। उनका जन्म 4 जून 1989 में बेंगलुरु में हुआ। वह 39 साल की है और उनके पिता एक बिजनेसमैन है तो उनकी मां बैडमिंटन प्लेयर है। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बेंगलुरु से ही पूरी की।
अभिनत्री हैं विद्या बालन की कजिन
जब प्रियामणि 12वीं कक्षा में थी तो निर्देशक भारतीय राजा ने उन्हें फिल्मों में कदम रखने के लिए प्रेरित किया। एक्ट्रेस को बचपन से ही कला की दुनिया में काफी रुचि हुआ करती थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियामणि और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन की कजिन भी हैं।
2017 में रचाई शादी
प्रियामणि ने साल 2003 में Evare Atagaadu फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और पिछले कुछ वक्त में वह जवान के प्रमोशन के दौरान भी नजर आई। दरअसल प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस से नो किसिंग पॉलिसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने खुलकर इस पर बात भी की। बता दे की साल 2017 में उन्होंने मुस्तफा राज के साथ में शादी रचाई।
किसी गैर मर्द के साथ इंटिमेट होना असहज
प्रियामणि ने यह भी बताया कि "मेरे पास कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मौजूद थे जिनमें इंटीमेट सीन था लेकिन मैंने उनको उनको मना कर दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं ऐसे सीन करने में सहज नहीं हूं। ऑन स्क्रीन पर सिर्फ गाल पर किस करना ठीक है लेकिन लिप किस बहुत अजीब हो जाता है। ऑन स्क्रीन किसी गैर मर्द के साथ में लव मेकिंग सीन देना काफी ज्यादा असहज महसूस होता है।"
एक्ट्रेस हैं शादीशुदा
प्रियामणि ने आगे यह भी कहा कि "मैं नो किसिंग नो इंटिमेट सीन पॉलिसी में विश्वास रखती हूं। इसकी सबसे बड़ी वजह तो यह भी है कि मैं शादीशुदा हूं और किसी की पत्नी भी हूं। मेरे परिवार के प्रति मेरी कई जिम्मेदारियां भी है। मेरे परिवार के सदस्य भी मेरी फिल्मों को देखते हैं। इसीलिए मेरे किसी ऐसे सीन से वह भी असहज महसूस करने लगेंगे। इसीलिए इस तरीके के सीन से दूर रहना मेरी खुद की चॉइस है।"


Click it and Unblock the Notifications











