अजय देवगन से लेकर सलमान तक, Flop होकर भी हो गए सुपर Hit, 10 बकवास फिल्में
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं कई हिट होती हैं तो कई फ्लॉप वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी होती हैं जो हिट क्यों हो जाती हैं ये ऑडिएंस भी नहीं समझ पाती। चार साल पहले आज के ही दिन एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ चली लेकिन इसे रिव्यूज काफी खराब मिले.. इस फिल्म को हिट बनाया था- बड़े बजट और स्टार पावर ने। हम बात कर रहे हैं फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की। इस फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। फराह खान की इस फिल्म 200 की ताबड़तोड़ कमाई की थी।
[बाहुबली ने किया Reject, 10 स्टार हो गए ब्लॉकबस्टर, मुंह ताकते रह गए सब]
फिल्म में शाहरुख खान अपने पिता जैकी श्रॉफ की मौत का बदला लेने के लिए प्लानिंग बनाते हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन डबल रोल में नजर आते हैं। फिल्म में कॉमेडी काफी बकवास और कहानी बिल्कुल बेकार थी.. इस फिल्म ने ऑडिएंस को काफी निराश किया लेकिन फिर भी ये फिल्म फिर भी चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। यही नहीं ये फिल्म शाहरुख खान की पहली 200 करोड़ी फिल्म बन गई।

वहीं सिर्फ हैप्पी न्यू ईयर ही नहीं, बॉलीवुड में इसके अलावा भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी से लेकर डायरेक्शन तक सब बकवास था लेकिन फिर भी सुपरहिट साबित हुईं। अब चाहे वजह स्टार पावर हो या बड़ा बजट ये फिल्में ऑडिएंस को निराश करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गईं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें ऐसी ही फिल्मों के बारे जो बेहद बकवास थीं लेकिन फिर भी ताबड़तोड़ कमाई कर गईं।


Click it and Unblock the Notifications











